स्वास्थ्य के लिए योगा बहुत ही महत्वपूर्ण है- इकबाल अहमद - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

स्वास्थ्य के लिए योगा बहुत ही महत्वपूर्ण है- इकबाल अहमद

 रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर



संतकबीरनगर। योग दिवस को देखते हुए विभागीय अधिकारियों के निर्देश के क्रम में बुधवार को सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के गांव छपिया माफी में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इकबाल अहमद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने योग किया। 

इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इकबाल अहमद ने कहा कि स्वास्थ्य के लिए योगा बहुत ही महत्वपूर्ण है।

आधुनिक युग में योग का महत्व बढ़ गया है। इसके बढ़ने का कारण व्यस्तता और मन की व्यग्रता है। आधुनिक मनुष्य को आज योग की ज्यादा आवश्यकता है, जबकि मन और शरीर अत्यधिक तनाव, वायु प्रदूषण तथा भागमभाग के जीवन से रोगग्रस्त हो चला है।

आधुनिक व्यथित चित्त या मन अपने केंद्र से भटक गया है। उसके अंतर्मुखी और बहिर्मुखी होने में संतुलन नहीं रहा। अधिकतर अति-बहिर्मुख जीवन जीने में ही आनंद लेते हैं जिसका परिणाम संबंधों में तनाव और अव्यवस्थित जीवनचर्या के रूप में सामने आया है।

उन्होंने कहा कि शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार,शरीर के आसन और एलाइनमेंट को ठीक करता है,बेहतर पाचन तंत्र प्रदान करता है,आंतरिक अंग मजबूत करता है,अस्थमा का इलाज करता है, 

मधुमेह का इलाज करता है, दिल संबंधी समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है, त्वचा के चमकने में मदद करता है,शक्ति और सहनशक्ति को बढ़ावा देता है, एकाग्रता में सुधार,मन और विचार नियंत्रण में मदद करता है, चिंता, तनाव और अवसाद पर काबू पाने के लिए मन शांत रखता है, तनाव कम करने में मदद करता है, रक्त परिसंचरण और मांसपेशियों के विश्राम में मदद करता है, वज़न घटाना, चोट से संरक्षण करता है। 

ये सब योग के लाभ हैं। योग स्वास्थ्य और आत्म-चिकित्सा के प्रति आपके प्राकृतिक प्रवृत्ति पर ध्यान केंद्रित करता है।इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments