राष्ट्रपति आगमन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रूट तथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

राष्ट्रपति आगमन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रूट तथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

 


कानपुर, राष्ट्रपति  के  प्रस्तावित कानपुर भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज पुलिस कमिश्नर  विजय मीना, जिलाधिकारी कानपुर नगर  नेहा शर्मा, अपर जिलाधिकारी नगर  अतुल कुमार तथा अन्य समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रूट तथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए समस्त संबंधित विभागों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने चकेरी एयरपोर्ट, सर्किट हाउस, सिविल एयरपोर्ट कैंट ,मर्चेंट चैंबर हॉल के रूट का निरीक्षण किया। ततपश्चात  कार्यक्रम प्रभारी   श्री मयूर महेश्वरी की अध्यक्षता में मर्चेन्ट चैम्बर हाल में सभी अधिकारियों  के साथ तैयारियों के सम्बंध में निरीक्षण कर बैठक करते  हुए शेष रह गए कार्यो को तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।



No comments