धर्म नगरियो मे भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन कर फहराया भगवा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम में धर्मस्थलों से संबंधित विधानसभाओं पर भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया है।
अयोध्या, मथुरा और काशी से भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। अयोध्या सीट से वर्तमान विधायक वेद प्रकाश गुप्ता फिर से जीत गए हैं। उन्हें कुल 112169 (49.11%) वोट मिले। समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रह चुके तेजनारायण पांडेय उर्फ़ पवन पांडेय 92067 (40.31%) वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। भाजपा ने अयोध्या जिले की रुदौली और बीकापुर सीटों पर जीत हासिल की है।
मथुरा जिले की सभी 5 विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा
मथुरा जिले की सभी 5 विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में आई हैं। यहाँ मथुरा शहर से भाजपा सरकार में मंत्री श्रीकांत शर्मा ने 151729 (60.41%) वोटों के साथ जीत दर्ज की। इसी के साथ मथुरा जिले में आने वाली छाता माट, गोवर्धन और बलदेव सीटों पर भी भाजपा ने जीत दर्ज की है।
वाराणसी में भाजपा का क्लीन स्वीप, सभी 8 सीटों पर भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी जीते
यहाँ कुल 8 विधानसभा सीटें हैं जिसमें सभी 8 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वाराणसी कैंट से भाजपा प्रत्याशी सौरभ श्रीवास्तव ने 147833 (60.63%) वोटों के साथ जीत दर्ज की है.
इसी के साथ वाराणसी जिले की ही शिवपुर, पिंडरा, अजगरा, शहर उत्तरी और शहर दक्षिणी में भी भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है। भाजपा के साथ गठबंधन पर चुनाव लड़ रहे अपना दल (एस) ने सेवापुरी और रोहनिया सीटों पर जीत दर्ज की है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम में मथुरा और काशी में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप तो अयोध्या जिले में 5 सीटों में से 3 सीट जीती उत्तर प्रदेश में प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों में से आठ सीटों पर भाजपा और इसके सहयोगी दलों के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।
इनमें मौजूदा सरकार में मंत्री और शहर पश्चिमी सीट से भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह और शहर दक्षिणी से नंद गोपाल गुप्ता शामिल हैं।
Post a Comment