योगी सरकार के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य समेत 10 दिग्गज जो नही बचा सके अपनी सीट - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

योगी सरकार के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य समेत 10 दिग्गज जो नही बचा सके अपनी सीट


उत्तर प्रदेश योगी सरकार के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य समेत 10 दिग्गज जो नही बचा सके अपनी सीट उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत में बड़ा चेहरा बनकर उभरे थे।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत में बड़ी भूमिका निभाकर उप मुख्यमंत्री बने केशव वर्ष 2022 के चुनाव में अपना 'घर' नहीं बचा सके। भाजपा के स्टार प्रचारक होने के नाते उनके ऊपर प्रदेश में भाजपा उम्मीदवारों को जिताने का बड़ा जिम्मा था, लेकिन वह अपने जिले की तीन सीटों में चायल और मंझनपुर सीट को जिताना तो दूर, वह सिराथू में खुद भी चुनाव हार गए।
यही नही मौर्य के अतिरिक्त कई दिग्गज नही बचा पाए अपनी सीट।
उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बावजूद उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत राज्य के 10 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है।
शामली से गन्ना मंत्री सुरेश राण
राज्य सरकार के गन्ना मंत्री सुरेश राणा शामली जिले की थानाभवन सीट पर सपा समर्थित राष्‍ट्रीय लोकदल के अशरफ अली खान से 10 हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गये।
राज्‍य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार
बरेली जिले की बहेड़ी विधान सभा सीट से राज्‍य मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार समाजवादी पार्टी के अताउर्रहमान से 3,355 मतों से पराजित हो गए.
ग्राम्‍य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह
योगी सरकार में ग्राम्‍य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह प्रतापगढ़ जिले की पट्टी विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी के राम सिंह से 22,051 मतों से पराजित हो गये।

राज्‍य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय
  राज्‍य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय चित्रकूट सीट पर सपा के अनिल कुमार से 20,876 मतों से पराजित हो गये।

बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी
विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार माता प्रसाद पांडेय ने सिद्धार्थनगर जिले की इटवा सीट पर बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी को 1,662 मतों से हराया।

राज्‍य सरकार के मंत्री रणवेन्द्र सिंह धुन्नी
  समाजवादी पार्टी की उषा मौर्या ने फतेहपुर जिले की हुसैनगंज सीट पर भाजपा उम्मीदवार और राज्‍य सरकार के मंत्री रणवेन्द्र सिंह धुन्नी को 25,181 मतों से पराजित कर दिया।
राज्‍य मंत्री लाखन सिंह राजपूत
औरैया जिले की दिबियापुर सीट पर राज्‍य मंत्री लाखन सिंह राजपूत सपा के प्रदीप कुमार यादव से मात्र 473 मतों के अंतर से हार गये।

खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी
  बलिया जिले की फेफना सीट पर खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार संग्राम सिंह से 19,354 मतों से पराजित हो गये।
  राज्‍य मंत्री आनन्‍द स्‍वरूप शुक्‍ला
  राज्‍य मंत्री आनन्‍द स्‍वरूप शुक्‍ला को बलिया जिले की बैरिया सीट पर समाजवादी पार्टी के जयप्रकाश अंचल ने 12,951 मतों से पराजित कर दिया।


No comments