कैदियों के बवाल पर जेल प्रशासन ने कार्यवाही तीन कैदियों के घायल - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

कैदियों के बवाल पर जेल प्रशासन ने कार्यवाही तीन कैदियों के घायल


फतेहगढ़ वहीं जेल प्रशासन की कार्रवाई में तीन कैदियों के घायल होने की सूचना है।बताया जा रहा है कि 29 साल के कैदी संदीप यादव की डेंगू के चलते मौत हो गई। संदीप की मौत सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। इसकी जानकारी मिलने के बाद कैदियों ने जेल में बवाल मचा दिया। जेल परिसर के कुछ हिस्सों में आगजनी भी की गई। कैदियों ने डिप्टी जेलर के साथ बदसलूकी भी की कैदियों के बवाल पर जेल प्रशासन ने कार्रवाई की। कैदियों ने जेल के अंदर से आवाज लगाकर बताया गया कि 3 कैदियों को गोली लगी है। हालांकि, प्रशासन का दावा है कि हालात नियंत्रण में हैं, केवल एक बंदी को चोट आई है जिसे इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा गया है। वहीं कैदियों के हमले में डिप्टी जेलर मामूली रूप से घायल हुए हैं उन्‍हें बंधक नहीं बनाया गया।

फतेहगढ़ जेल में बवाल पर डीजी जेल आनंद कुमार ने कहा है कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। मौके पर पीएसी तैनात है। फिलहाल हालात काबू में हैं। इससे पहले सूचना मिली थी कि कैदी जेल के अंदर से पथराव कर रहे हैं। इसलिए पुल‍िस बल अंदर नहीं जा पा रहा है। हंगामे के जिम्मेदार कैदियों पर कार्रवाई की जाएगी।

No comments