मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों की आवाज़ बुलंद करने का काम कर रही है कांग्रेस- मुहम्मद नज़ीर - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों की आवाज़ बुलंद करने का काम कर रही है कांग्रेस- मुहम्मद नज़ीर


 मुहम्मद परवेज अख्तर 

संतकबीरनगर ब्लाक कांग्रेस कार्यालय सेमरियावां में न्याय पंचायत तथा ग्राम पंचायत अध्यक्षों द्वारा चयनित पात्र लाभार्थियों में कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद रहे सेमरियावां ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को ब्लाक कांग्रेस कमेटी सेमरियावां के अध्यक्ष मुहम्मद अकरम नज़ीर की अध्यक्षता में न्याय पंचायत तथा ग्राम पंचायत अध्यक्षों द्वारा चयनित पात्र लाभार्थियों में कंबल का वितरण किया गया। 

इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नज़ीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी समाज के सभी वर्गों का सम्मान करती है। आज के माहौल में जब देश में नफ़रत फैली हुई है। सत्ता में बैठे लोग लोगों के हितों की अनदेखी कर रहे हैं तो कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक है। देश में लोग मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों की आवाज़ बुलंद करने का काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि कंबल वितरण समारोह हर साल आयोजित किया जाता है। पांच सौ कंबल का वितरण किया गया इस दौरान मुहम्मद कलीम, महेश कुमार, सैय्यद शफीकुर्रहमान, नजरुल हसन अंसारी, अब्दुल कलाम, वाजिद अली, सैय्यद हुसैन, मुहम्मद परवेज अख्तर, राजाराम आर्या, मुहम्मद अशरफ, अतीक अहमद, डा. रिजवान अहमद, मुहम्मद अरशद, ओबैदुर्रहमान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

No comments