निरोग रहने को नियमित रूप से योग आवश्यक - विधाभूषण - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

निरोग रहने को नियमित रूप से योग आवश्यक - विधाभूषण


 गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सनातन सेवाश्रम न्यास के तत्वावधान में गाेरखपुर महानगर के बेतियाहाता में योग शिविर लगा। योग एवं आसन की विधा की जानकारी लेते हुए योगाभ्यास हुआ।

आचार्य विधाभूषण ने योग कराते हुए योग से होने वाले लाभ को परिभाषित किया। उन्होंने कहा किशरीर को स्वस्थ बनाना है तो नियमित रूप से योग करें। शरीर को निरोगी बनाने के लिए साधक को योग करना चाहिए। योग की क्रियाएं सिखाने के दौरान आध्यात्म का भी ज्ञान कराया। योग के जरिए जीवन जीने की कला का अभ्यास कराया तथा ओम मंत्र के लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन विधा है। जो शारीर को निरोग रखकर वास्तविक आनंद की अनुभूति कराते रहते हैं।

ज्योतिषाचार्य आचार्य संजय पांडेय संस्था के उद्देश्यों पर चर्चा करके प्रकल्पों को बताते हुए कहा कि धर्मो रक्षति रक्षित: यानी आप धर्म की रक्षा करें, धर्म आपकी रक्षा करेगा। धार्मिक नियमों की स्थापना ही मनुष्य मात्र के भले के लिए की गई है। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। जब आप धर्म के सनातन नियमों का पालन करते  हैं, तो स्वयं ही लाभान्वित होने लगते हैं। धार्मिक नियमों के पालन के पीछे उद्देश्य का है, अपने जीवन को संयमित करते हुए जीवन के लक्ष्य तथा वास्तविक सुख के साधन को प्राप्त करना। वास्तविक सुख का साधन तो धर्म-कर्म और अध्यात्म से ही प्राप्त होता है। क्योंकि यह मनुष्य को सभी सुखों के आधार ईश्वर से जोड़ता है।इस मौके पर राजकुमार शर्मा, बालकदास आदि मौजूद रहे।


No comments