कानपुर देहात की आम जनता में आप तिरंगा शाखाएं स्थापित करवाने में भारी जोश- विवेश यादव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

कानपुर देहात की आम जनता में आप तिरंगा शाखाएं स्थापित करवाने में भारी जोश- विवेश यादव

 


आम आदमी पार्टी कानपुर देहात जिलाध्यक्ष विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कानपुर देहात के प्रत्येक गांव में आम आदमी पार्टी तिरंगा शाखाएं स्थापित करने के उद्देश्य अपने प्रमुख पदाधिकारियों के साथ कानपुर देहात में तूफानी दौरा शुरू किया, जिसके तहत उन्होंने कानपुर देहात में दर्जनों नुक्कड़ सभाएं की। वा लोगों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए आम आदमी पार्टी तिरंगा शाखा स्थापित करने के उद्देश्यों पर विस्तार से जिला वासियों को जानकारी दी।

   उपरोक्त जानकारी देते हुए, विजय प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी कानपुर देहात जिला सह प्रभारी ने बताया कि आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा स्थापित करने हेतु आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा बताए गए जगहों का निरीक्षण किया, जिसमें बड़े पैमाने पर तिरंगा शाखाओं के स्थापित करने हेतु सारी प्रक्रिया पूरी की।

   आम आदमी पार्टी कानपुर देहात के पदाधिकारियों एवं मीडिया बंधुओं को जानकारी देते हुए विवेश यादव जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी कानपुर देहात नें कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के दिल एवं मन में राष्ट्र के प्रति प्रेम जगाने एवं देश के भ्रष्ट एवं निष्क्रिय राजनीतिक सिस्टम के तहत राजनीतिक पार्टियों द्वारा विकास की बजाए आम जनता को अंधकार में ले जाने वाले किए जा रहे लगातार प्रयासों से आम जनता को बाहर निकालने हेतु ही आम आदमी पार्टी तिरंगा शाखाएं स्थापित कर रही है। 

    साथ ही उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा स्थापित की जा रही तिरंगा शाखाओं में कानपुर देहात की आम जनता में भारी उत्साह देखने को मिला। जो भविष्य में आम आदमी पार्टी के निकाय चुनाव में निर्णायक साबित होने के साथ-साथ 2024 एवं 2027 चुनावों में कारगर सिद्ध होगा।

   नुक्कड़ सभाओं में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में विवेश यादव (एडवोकेट हाईकोर्ट) जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी कानपुर देहात, विजय प्रताप सिंह (जिलाध्यक्ष) युवा प्रकोष्ठ आम आदमी पार्टी कानपुर देहात, बेदी यादव (कार्यालय अधीक्षक) आम आदमी पार्टी कानपुर देहात, अजीत सिंह (पदाधिकारी) कानपुर देहात, शिवपाल सिंह (पदाधिकारी) कानपुर देहात, योगेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कानपुर देहात कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे।


No comments