सीतापुर जिला कृषि अधिकारी के उत्पीड़न से त्रस्त सीतापुर के खाद व्यापारी लामबंद होकर लखनऊ पहुंचे - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

सीतापुर जिला कृषि अधिकारी के उत्पीड़न से त्रस्त सीतापुर के खाद व्यापारी लामबंद होकर लखनऊ पहुंचे

 



 आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय संजय गुप्ता से मिले सीतापुर के खाद व्यापारी


 खाद व्यापारियों ने व्यापारी नेता संजय गुप्ता से सहयोग की मांग करते हुए कृषि अधिकारी की शिकायत की


 अपर मुख्य सचिव कृषि से शीघ्र ही मिलेगा  आदर्श व्यापार का प्रतिनिधि मंडल


 5 अप्रैल  सीतापुर के खाद व्यापारी सीतापुर जिले के कृषि अधिकारी सतेद्र  प्रताप सिंह एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारी एमपी सिंह के उत्पीड़न से त्रस्त होकर राजधानी लखनऊ पहुंचे, सीतापुर के खाद व्यापारी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता से मिले तथा उन्हें सीतापुर के कृषि अधिकारी सतेद्र प्रताप सिंह तथा उनके अधीनस्थ कर्मचारी एमपी सिंह द्वारा खाद व्यापारियों के किए जा रहे उत्पीड़न और शोषण की जानकारी देते हुए मदद की गुहार की "खुदरा  कृषि व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन" के अध्यक्ष आर.के कनौजिया, महासचिव अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में खाद व्यापारियों के 9 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने राजधानी में आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता से अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में मुलाकात की तथा उन्हें शिकायत पत्र सौंपा, व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने खाद व्यापारियों की समस्याओं को कृषि आयुक्त, कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री तक पहुंचाने तथा हर स्तर पर कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने का आश्वासन दिया 

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने बताया शीघ्र ही उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल इस विषय को शासन के अधिकारियों एवं संबंधित मंत्री से मिलकर उठाएगा उन्होंने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा 

प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष आरके कनौजिया, महासचिव अमित कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष देश दीपक बाजपेई, कोषाध्यक्ष  अमित प्रजापति ,सहायक महासचिव अजय पाल, सहायक सचिव लखविंदर सिंह,  संगठन मंत्री अवनीश सिंह , विपनेश कुमार दीक्षित ,राजेश यादव, रणधीर सिंह संधू ,पिंटू तिवारी विजय कुमार मिश्रा शामिल  थे।

No comments