विकास के मुद्दों से भटकाने वालों को जनता देगी उत्तर सरोज यादव राजीव गांधी के समर्थन में सरोज यादव ने मांगा समर्थन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

विकास के मुद्दों से भटकाने वालों को जनता देगी उत्तर सरोज यादव राजीव गांधी के समर्थन में सरोज यादव ने मांगा समर्थन

 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विधानसभा कैंट समाजवादी पार्टी प्रत्याशी राजू गांधी के समर्थन में डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज यादव ने अपने सहयोगियों के साथ जनसंपर्क किया और सपा प्रत्याशी राजीव गांधी के लिए वोट मांगा। 

इस मौके पर डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा की उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होने जा रहा है क्योंकि इस सरकारकी जन विरोधी नीतियों के चलते  प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है इस सरकार ने जिस तरह से कोरोना काल में प्रदेश की जनता को अनाथो की तरह दवाइयों के अभाव में अस्पतालों में बेड के अभाव में यातायात के अभाव में जनता को बिल बिल आने के लिए छोड़ दिया। साथ ही भाजपा की नीतियों के कारण उत्पन्न बेरोजगारी अशिक्षा किसानों की दुर्दशा गरीबों की दुर्दशा मजदूरों की दुर्दशा चिकित्सा क्षेत्र में दुर्दशा विद्युत अव्यवस्था से प्रदेश की जनता दयनीय स्थिति में पहुंच गई है और वह उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को जड़ से उखाड़ कर फेंक ते हुए समाजवादी सरकार बनाने जा रही है क्योंकि प्रदेश की जनता को पता है कि अगर उसका किसी पार्टी से कल्याण हो सकता है तो वह सिर्फ समाजवादी सरकार है समाजवादी सरकार ना सिर्फ गरीबों किसानों पिछड़ों के लिए सोचती हैं बल्कि प्रदेश के सभी वर्गों के लिए उन्नत और अच्छी मंशा रखती है सभी धर्मों का सभी वर्गों का विकास समाजवादी सरकार में ही संभव है इस मौके पर मौजूद रहने वाले लोगों में सुनील सिंह शिवा प्रदेश सचिव समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ और चौधरी शिवराम निषाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम मनोहर लोहिया फाउंडेशन अविनाश जोशी मनीष जोशी राजेंद्र मिश्रा नीलू मोना अरविंद यादव सुधीर भारती सिकंदर सुल्तानपुरी अमित वीरेंद्र यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

No comments