मुसलमान तालीम पर ज्यादा ध्यान दें - मौलाना जहांगीर - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

मुसलमान तालीम पर ज्यादा ध्यान दें - मौलाना जहांगीर


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश पचपेड़वा गोरखनाथ में जश्न-ए-ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ मनाया गया। क़ुरआन-ए-पाक नाजरा (देखकर पढ़ा) मुकम्मल करने वाली आयशा खातून को तोहफों व दुआओं से नवाज़ा गया।
मुख्य वक्ता मौलाना जहांगीर अहमद अज़ीज़ी ने कहा कि मुसलमान क़ुरआन व हदीस की तालीम के मुताबिक ज़िंदगी गुजारें। तालीम पर मुसलमान ज्यादा ध्यान दें। तालीम के बगैर कोई भी इंसान व कौम तरक्की नहीं कर सकती है। क़ुरआन-ए-पाक की तालीम हासिल करना हर मुसलमान के लिए जरूरी है। मदरसे दीन के किले होते हैं। मुसलमानों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को क़ुरआन जरूर पढ़ाएं। क़ुरआन पढ़ना और पढ़ाना बहुत सवाब का काम है। तालिबे इल्म को चाहिए कि वह लगन के साथ क़ुरआन और दीन की तालीम हासिल कर पूरी दुनिया में इसकी रौशनी फैलाने का काम करें। पाबंदी के साथ नमाज़ पढ़ें क्योंकि नमाज़ हर बुराई से रोकती है। 
अंत में सलातो सलाम पढ़ कर दुआ मांगी गई। शीरीनी बांटी गई। कार्यक्रम में हाफ़िज़ अज़ीम अहमद नूरी, कारी फरोग अख़्तर, मौलवी साबिर अली आदि ने शिरकत की।

No comments