राष्ट्रपति को ज्ञापन देने जा रहे विकलांग पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

राष्ट्रपति को ज्ञापन देने जा रहे विकलांग पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

कानपुर,राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर नौकरी, रोजगार,  शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, आवास की  मांग की| राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकर्ता आज बर्रा 7 से एकत्र होकर मेहरबान सिंह के पुरवा में राष्ट्रपति से मिलकर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे| तभी बर्रा पुलिस ने उन्हें रोककर आगे नहीं जाने दिया|

 इससे विकलांगों ने जमकर नारेबाजी की और पुलिस का विरोध किया| बाद भारत में पुलिस प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राहुल कुमार,  कृष्ण कुमार सिंह , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शिवदेवी सिंह चौहान, आनंद तिवारी, संतोष विश्वकर्मा,, अल्पना कुमारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष वैभव दीक्षित, गोविंद नगर विधानसभा अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा, कल्याणपुर विधानसभा अध्यक्ष अवतंस कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता अरविंद सिंह आदि शामिल थे।



No comments