महिला मोर्चा अपने पद की जिम्मेदारीयों का पूरी निष्ठा से करें पालन ,आगामी चुनाव में निभायेगी अपनी भूमिका इन्द्रवाश सिंह - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

महिला मोर्चा अपने पद की जिम्मेदारीयों का पूरी निष्ठा से करें पालन ,आगामी चुनाव में निभायेगी अपनी भूमिका इन्द्रवाश सिंह

 देश व प्रदेश की राजनिति में  महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी,


संतकबीर नगर खलीलाबाद मुख्या


लय पर महिला मोर्चा मण्डल कार्य समिति की बैठक हुई सम्पन्न। 

कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्या इन्द्रवाश सिंह का महिला मोर्चा के लोगों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती तारा राय ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने महिलाओं के विकास और एकता के बारे में बताते हुए सभी को उनके कर्तव्यों के बारे में अवगत कराते हुए कहां की महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी व सदस्य पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन करते हुए गांव गांव पहुंच कर महिलाओं को जागरुक करने का कार्य करें। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने कहा कि देश व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं की सहभागिता बढी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सहित तमाम योजनाओं का लाभ महिलाओँ को प्राप्त हो रहा है। महिला मोर्चा के बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है ।राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काफी काम किया है। बैठक के दौरान उर्मिला त्रिपाठी पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष हाय महामंत्री विमला जिला मंत्री सुनीता ग्रामीण क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ममता शुक्ला जिला उपाध्यक्ष सहित सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे। 


No comments