पत्रकारों को जल्द मिलेगा सामूहिक भवन - डी एम - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

पत्रकारों को जल्द मिलेगा सामूहिक भवन - डी एम

 निष्पक्ष पत्रकारिता करें पत्रकार - एस पी 



   सन्त कबीर नगर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में संगठन के तहसील ईकाई धनघटा के द्वारा शनिवार को धनघटा स्थित दानीनाथ बाबा शिव मंदिर के प्रांगण में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष और पौली ब्लाक प्रमुख राम मिलन यादव के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि राम मिलन यादव ने कहा कि पत्रकार समाज को सचेत करते हुए उसे सच्चाई से रूबरू कराता है। यदि पत्रकार अपने इन कार्यों से विरत हो जाय तो हमारे चारों ओर अराजकता का अंधेरा छा जाएगा। समाज के सभी लोग एक पत्रकार से तमाम अपेक्षाएं रखते हैं लेकिन उसकी परिस्थितियों से किसी को कोई सरोकार नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम सचमुच सराहनीय है। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी संत कबीर नगर महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि पत्रकारों को पत्रकारिता का कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि हम अपने कार्य को निष्ठा पूर्वक करें इसके लिए एक पत्रकार द्वारा हमें सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने पत्रकारों का आह्वान करते हुए कहा कि वे निर्भीकता और निष्पक्षता पूर्वक अपना काम करें। इसके लिए उन्हें हर स्तर पर प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को जल्द ही एक सामूहिक भवन मिल जाएगा। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने प्रिंट मीडिया की लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी जब व्यक्ति अखबार पढ़ता है तब वह अपने आसपास और देश विदेश में होने वाली घटनाओं से परिचित हो पाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस के स्तर पर पत्रकारों को जो भी सहयोग जरूरी होगा उसे अवश्य ही पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम को प्रसिद्ध पाण्डेय, ग्रापए के जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर सौरभ कुमार त्रिपाठी, के के निर्भीक, तहसील अध्यक्ष धनघटा अश्विनी कुमार पाण्डेय, घनश्याम त्रिपाठी आदि लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी ने किया और संचालन सुदर्शन त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के सभासदों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दुर्गेश मिश्र, खगेन्द्र मिश्र, बुद्धिसागर मिश्र, आशुतोष त्रिपाठी, सुनील राय, गुंजा मद्धेशिया, वीरेन्द्र प्रताप, महबूब पठान, घनश्याम शुक्ल, दीनदयाल शुक्ल, विनोद दूबे, एजाज अहमद, अकरम खान, नियाज़ अहमद,अयाज अहमद, परमात्मा यादव, आनंद पाठक, सुधीर दूबे, अकील अहमद, गिरधारी लाल, आशुतोष मिश्र, अमित कुमार पाण्डेय आदि सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी, सदस्य और सभासद अखिलेश पाठक, नवीन कुमार पाण्डेय, रमेश चंद्र, अवधेश कसौधन आदि लोग मौजूद रहे।

No comments