ब्राम्हण युवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पाठक सैकड़ों साथियों सहित आरएलडी में शामिल - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

ब्राम्हण युवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पाठक सैकड़ों साथियों सहित आरएलडी में शामिल

 


लखनऊ एकीकृत ब्राह्मण महासंघ की युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोण्डा निवासी श्री संजय कुमार पाठक ने आज राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे की प्रेरणा से राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व मेेें आस्था व्यक्त करते हुए अपने सैकड़ों साथियों के साथ राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने की घोषणा की है। श्री पाठक ने आज प्रदेश कार्यालय में रालोद के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे के समक्ष सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में हर्षित शर्मा, राघवेन्द्र मिश्रा, अभिषेक पाण्डेय, अमरीष कुमार पाण्डेय, एसएन पाठक, लल्लन तिवारी, अंगराज मिश्रा, महेश तिवारी, शुभम तिवारी, स्वदेश तिवारी व नन्हकऊ सिंह, अन्तरिक्ष वर्मा आदि प्रमुख थे।

No comments