ऑपरेशन विजय के संघर्ष व कार्ययोजना को पसंद कर सैकड़ो लोगों ने जिलाध्यक्ष पद हेतु किया आवेदन सिर्फ 44 को मिली जगह - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

ऑपरेशन विजय के संघर्ष व कार्ययोजना को पसंद कर सैकड़ो लोगों ने जिलाध्यक्ष पद हेतु किया आवेदन सिर्फ 44 को मिली जगह

 


कानपुर,2011से सभी सामाजिक बुराइयों को जड़ से मिटाने व समाज हितार्थ बने एवं वर्तमान समय में भ्रष्ट व निष्क्रिय हो चुके सरकारीढांचों को बदलवाने के साथ-साथ सर्व समाज के पीड़ित एवं न्याय से वंचितों को निशुल्क न्याय दिलाने हेतु संघर्षरत, गैर राजनीतिक, देशव्यापी, देश के कई महामहिमों एवं वरिष्ठ माननीयों द्वारा सराहनीय ऑपरेशन- विजय बुराइयों के खिलाफ जंग जो न सिर्फ उत्तर प्रदेश में बल्कि पूरे देश में बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसकी देश में पहले से नियुक्त सभी कार्यकारिणियों को ऑपरेशन विजय सुप्रीमो द्वारा भंग करने के बाद उत्तर प्रदेश में 32 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए थे, जिनकी संख्या 2023 आखरी समय में बढ़ाते हुए ऑपरेशन विजय सुप्रीमो श्री शिवमंगल सिंह आईपी ने जहां 15 नए जिलाध्यक्षों व महासचिव की नियुक्ति की वही 02 जिलाध्यक्ष बांदा से देवराज यादव एवं कन्नौज से जयकुमार सिंह को प्रतीक्षारत कर यह संकेत दिया कि ऑपरेशन विजय में सक्रिय लोग ही पदाधिकारी के रूप में रह सकते हैं व नए साल 2024 में ऑपरेशन विजय के उत्तर प्रदेश में सभी जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए देश के अन्य राज्यों में भी संघर्षशील, ईमानदार व सक्रिय पदाधिकारी नियुक्त कर ऑपरेशन विजय की कार्य योजना को समाज हितार्थ बहुत तेजी से देश में लागू कर समाज को बुराइयों से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ सर्व समाज के चेहरे पर स्थाई मुस्कान लाने का प्रयास किया जाएगा।

   ऑपरेशन विजय के उत्तर प्रदेश में नवनियुक्त जिलाध्यक्षों में 1- गोंडा से अजीत यादव पुत्र भानु प्रकाश यादव,

2- मुरादाबाद से चंद्र प्रकाश गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता, 3- सुल्तानपुर से कुसुम लता यादव पुत्र भगवानदीन यादव, 4- औरैया से राम किशोर सिंह पुत्र गोविंद सिंह, 5- प्रयागराज से अमित कुमार पुत्र धर्मराज सिंह, 6- आगरा से हरिकिशन शर्मा पुत्र गेंदालाल शर्मा, 7- बांदा से (जिलाध्यक्ष) मान सिंह यादव पुत्र लक्ष्मण सिंह यादव

8- बांदा से (जिला महासचिव) हरिओम यादव (आयुष) पुत्र रामकृष्ण यादव, 9- सीतापुर से रोहित कुमार पुत्र मुन्ना लाल, 10 - अमेठी से हीरालाल यादव  पुत्र बद्री प्रसाद यादव,11- कन्नौज से पंडितअनुराग शुक्ला पुत्र स्वर्गीय चंद्रभूषण शुक्ला, 12 - चित्रकूट से सुरेश कुमार पुत्र श्री राजकुमार,13- बरेली से ज्ञान प्रकाश सिंह पुत्र जयसिंह,14- अलीगढ़ से रिंकू कुमार  महाराज सिंह,15- कौशांबी से निकेश कुमार यादव पुत्र राम विशाली यादव शामिल है।

उपरोक्त सभी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को ऑपरेशन विजय सुप्रीमो ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया कि नवनियुक्त ऑपरेशन विजय जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारी की सूचना संबंधित जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई है।


     

No comments