व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ बैठक व वार्ता की - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ बैठक व वार्ता की

 


कानपुर, कोपरगंज स्थिति रेडिमेड गारमेंट्स बाजार में भीषण अग्निकांड से प्रभावित व पीड़ित व्यापारियों के साथ उनकी समस्याओं के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ बैठक व वार्ता की!पदाधिकारियों व पीड़ित व्यापारियों ने क्षतिग्रस्त टावरों के 560 पीड़ित व्यापारियों की  सूची सौंपने के साथ आर्थिक मुवावज़ा देने, अस्थाई व्यापार के लिए एल्गिन मिल न 2 देने,क्षतिग्रस्त टावरों के मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिए जल्द स्वीकृति देने,टावरों से सुरक्षित माल निकालने,किसी सरकारी विभाग द्वारा परेशान न करने,टावरों के पुनः निर्माण में सरकारी बाधा दूर करने के लिए एक सरकारी विंडो सिस्टम बनाने, इंश्योरेंस व बैंक के मामले निपटाने के लिए कोपरगंज में ही एक कैंप लगाने की मांग की व इससे संबंधित दो मांग पत्र भी दिए ,अर्जन टावर को खोलने की स्वीकृत की मांग की!जिलाधिकारी ने क्षतिग्रस्त टावरों से सुरक्षित माल निकालने के लिए सी पी से कहा,सी पी ने डी सी पी पूर्वी को माल निकलवाने के लिए अधिकृत किया!भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र,महानगर अध्यक्ष गुरुजिन्दर सिंह और महानगर कोषाध्यक्ष व यूपी गारमेंट्स मैनुफैक्चरिंग ट्रेडर्स एसो के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे के नेतृत्व में* कानपुर के कोपरगंज स्थिति रेडिमेड गारमेंट्स बाजार में भीषण अग्निकांड से प्रभावित व पीड़ित व्यापारियों के साथ उनकी समस्याओं के लिए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी विशाख जी  के साथ बैठक व वार्ता की और क्षतिग्रस्त टावरों के 560 पीड़ित व्यापारियों की  सूची सौंपी।भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने जिलाधिकारी से कहा कि 30/31 मार्च को कोपरगंज में भीषण अग्निकांड से पीड़ित व्यापारियों के लिए जी एस टी के स्टॉक व अन्य आधार पर जल्द ही आर्थिक मुवावज़ा दिया जाय ।पीड़ित व्यापारियों के लिए अस्थाई व्यापार के लिए एल्गिन मिल न 2 को दिया जाय जिससे फिलहाल वो अपना व्यापार कर सके।महानगर अध्यक्ष गुरुजिन्दर सिंह ने कहा कि इस अग्नि कांड से पीड़ित व्यापारियों को के डी ए व केस्को सहित अन्य किसी सरकारी विभाग द्वारा परेशान न किया जाय और क्षतिग्रस्त टावरों के पुनः निर्माण में सरकारी बाधा दूर करने के लिए एक सरकारी विंडो सिस्टम बनाया जाय जिससे सभी सरकारी विभाग हो ।


No comments