सरसैया घाट मे लगा गंगा मेला पंडाल - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

सरसैया घाट मे लगा गंगा मेला पंडाल

 


कानपुर- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने ऐतिहासिक गंगा मेला में पांडाल लगा खेली फूलों की होली| 

हर वर्ष की भांति सरसैया घाट पर आयोजित गंगा मेले में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कोषागार गेट परअपना पंडाल लगाकर गंगा मेला का पर्व धूम धाम से मनाया| मेले में कर्मचारियों एवं नगर के सम्मानित नागरिकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पुष्प भेट कर पर्व की बधाई दी| गंगा मैया की जय के जय कारे लगाएं। पुरानी पेंशन बहाली हेतु महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के समक्ष हस्ताक्षर अभियान चला कर पिटीशन प्रेषित की गयी| जिलाध्यक्ष अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा प्रस्तावित आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने का आवाहन किया| मंत्री उदय राज सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में कर्मचारियों को एकजुट रह कर ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए आन्दोलन को गति प्रदान की जा सकती है| मंडलीय मंत्री संतोष तिवारी ने सभी से एकजुट होने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भूपेश अवस्थी, प्रभात मिश्रा, देवर्षि दुबे, उदय राज सिंह, संतोष तिवारी , अनिल द्विवेदी, दिलीप सचान, सचिन मित्तल, रजनीश उपाध्याय, दिनेश वर्मा, मेवा लाल कनौजिया, बीएल गुलाबिया, इंजीनियर राजपाल, योगेश शुक्ला, रति कांत पाल, रविंद्र मधुर , धर्मेंद्र पाठक आदि उपस्थित रहे|


No comments