वंचितों के विकास के लिय ध्यान दे सरकार : चंदन लाल वाल्मीकि - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

वंचितों के विकास के लिय ध्यान दे सरकार : चंदन लाल वाल्मीकि

 


लखनऊ। वंचित शोषित सामाजिक संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ महादलित परिसंघ के तत्वधान में कस्तूरबा सभागार गांधी भवन में उत्तर प्रदेश प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें देश की सेवा में ,वंचित समाज का योगदान उनकी समस्याएं और समाधान, विषय पर वक्ता गणों ने प्रकाश डाला तथा समाधान हेतु उपाय सुझाए कार्यक्रम को श्री रविशंकर हवेलकर सदस्य राज्य सलाहकार समिति उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सत्र  उदघाटन परम पूज्य डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में माननीय राजकिशोर जी प्रांत प्रमुख सामाजिक समरसता,अवध क्षेत्र ने कहा कि  मुख्य अतिथि के रूप में माननीय बच्चू सिंह वाल्मीकि  पूर्व ठेका सफाई कर्मचारी नगर पालिका परिषद शमशाबाद आगरा जिन्होंने सफाई कर्मचारी कार्य करते समय हाई टैंशन करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए। उनकी जान बचाने के लिए डाक्टरों ने दोनों पैर, और एक हाथ  काट दिए।

सम्मेलन के आयोजक चंदन लाल वाल्मीकि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वंचित शोषित सामाजिक संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ तथा समाज के जिम्मेदार लोगों  पिछले कई वर्षों  से उनके परिवार की देखभाल कर रहे हैं। आज उनकी समस्याओं को लेकर के सरकार से उचित मुआवजा एवं उनके सुखद भविष्य हेतु  मांग पत्र उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित किए गए हैं, निश्चित रूप से बच्चू सिंह वाल्मीकि की बेहतरी के लिए प्रयास करने में कोई कमी नहीं की जाएगी।

अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आर के चौहान, मार्गदर्शक आगरा,श्री सरोज कुमार सीतापुर, सुरेश उटमालिया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष टीकमगढ़ मध्य प्रदेश ने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश पिंपरे  राष्ट्रीय अध्यक्ष महादलित परिसंघ नागपुर महाराष्ट्र ने कहा कि इसे आयोजन का क्रम समाज की समास्याओं को उजागर करने का माध्यम होते है अगला आयोजन महोवा की धरती पर शीघ्र होगा।

आयोजक चंदन लाल वाल्मीकि ने कहा की सरकार वंचित समाज की उपेक्षा नहीं बल्कि उनकी बेहतरी के लिए काम की प्राथमिकता तय करे, राज्य सरकार सफाई कर्मचारी आयोग को जल्द लागू करे, संविदा सफाई कर्मचारी को नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश से शीघ्र शासनादेश जारी कर उन्हे सातवां वेतन का लाभ दे,

अति विशिष्ट वक्ता के रूप में दिलीप धानुक राष्ट्रीय संगठन सचिव लखनऊ, श्री सुभाष कुमार राष्ट्रीय सचिव चंदौसी, जिला संभल, श्री श्याम किशोर बेचैन राष्ट्रीय सचिव  बच्चू सिंह वाल्मीकि के परिवार को सरकारी नौकरी दे, बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ले, सम्मेलन में अनिल कुमार समुद्रे राष्ट्रीय सचिव महोबा,श्री बी लाल राष्ट्रीय सचिव अयोध्या फैजाबाद, श्री बॉबी लाल सदस्य राष्ट्रीय  कोर कमेटी बिसौली बदायूं, श्री महेंद्र गौतम सदस्य कार्यकारिणी कालपी जालौन,श्री प्रदीप कुमार वाल्मीकि बबीना झांसी, सुरेश खोटे कानपुर नगर ,श्री दिनेश चंद्र जी पूर्व विशेष सचिव सचिवालय उत्तर प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्र लखनऊ ने वंचित समाज के योगदान को मजबूती से रखा,श्री प्रेम, बाल्मीकि प्रदेश प्रभारी बुंदेलखंड झांसी, श्री महेंद्र चौहान प्रदेश अध्यक्ष बुंदेलखंड झांसी, श्री जितेंद्र बाल्मीकि प्रदेश प्रभारी पूरी उत्तर प्रदेश ,सोनभद्र, श्रीमती ज्योति बाल्मीकि प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग मेरठ, श्री आकाश आनंद प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पश्चिम उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर ,श्री अल्केश पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा वंचित समाज अनुसूचित जाति कल्याण समिति कानपुर,देशराज झांसी संतोष धरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय धरकार समाज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में शोषित पीड़ित उजड़े पिछड़े वंचितों के हक अधिकार के लिए सरकार का ध्यान आकर्षित कराया तथा ठेका  प्रथा को पूर्णता बंद एवं गुलामी की ओर प्रेरित करने वाला षड्यंत्र बताया तथा इसे समाप्त करने का केंद्र एवं राज्य सरकार से आवाहन किया देश एवं प्रदेश में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों की भर्ती के साथ-साथ शिक्षित युवाओं को निशुल्क कोचिंग करा जाने तथा शिक्षा तथा स्वास्थ्य को मुक्त किए जाने की जोरदार तरीके से मांग की गई तथा केंद्र एवं राज्यों में वंचित समाज की जातियां उपजातियां जैसे वाल्मीकि, सुदर्शन,धानुक, हेला, डोम,डुमार,कठेरिया,बसोर,बरार,बेन, कोल, आदिवासी अन्य सभी 6465 अनुसूचित जातियों के लोगों को रोजी रोजगार उनके सामाजिक आर्थिक राजनीतिक स्थिति का आकलन सहित उन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल किए जाने हेतु केंद्र एवं राज्य सरकार तथा संगठन में उचित है प्रतिनिधि तथा समायोजन सहित अन्य कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई गई। वंचित वर्गों की समस्याओं के

 कार्यक्रम में सुदूर क्षेत्रों से आए हुए सभी पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

वंचित समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सरोज कुमार जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी, राज कपूर अनुभाग अधिकारी पॉवर कॉर्पोरेशन उत्तर प्रदेश, डा0राज धानुक होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी हरदोई, डॉक्टर ऋषभ कुमार नरेंद्र सिंह, अभिषेक धानुक उप जिला क्रीड़ा अधिकारी बहराइच हरिकेश आर्या मेजर सूबेदार, 

 सुनील धानुक पूर्व चेयरमैन नगर निगम सोसाइटी लखनऊ,

 महेश धानुक, अंकित धानुक, विजय हिलोलिया जिला कमांडेंट होमगार्ड,

अरुण आर्य पूर्व अनुभाग अधिकारी सचिवालय उत्तर प्रदेश, अखिलेश कुमार समीक्षा अधिकारी सचिवालय,

सनी धानुक, संतोष धरकार राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय बांस शिल्पी, सुन्दर लाल प्रदेश सचिव प्रयागराज, शिवशंकर वाल्मीकि मंडल अध्यक्ष अवध अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ, अनिल दीवान मण्डल अध्यक्ष दलित समाज जन चेतना मंच, को सम्मानित किया गया।

 विनोद कुमार प्रदेष सचिव बुंदेलखंड, सचिन वाल्मीकि, राजकुमार एलआईसी, विकास हिलौलिया, राकेश वाल्मीकि जिला अध्यक्ष सीतापुर, राम बाबू जिला अध्यक्ष खीरी, पंकज धर्मानी, नवीन वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि, प्रेम वाल्मीकि, शंभू सिंह, आशुतोष आनन्द, कुमार गौरव,  विजय कुमार, विनोद करोसियां, मिथुन राय बग्गन झांसी, रिक्की बाबू, मुकेश कुमार पीलीभीत, शिवा भारती, विमलेश वाल्मीकि, शाहिल धानुक, मुन्ना वाल्मीकि, संतोष कुमार, छोटे लाल भारती, लालू राम, पन्ना लाल, अशोक कुमार,प्रमोद कुमार, रोशन लाल, मूल चंद, सौरभ वाल्मीकि, विवेक वाल्मीकि, देश राज सिंह डीगरा, राम रतन, रामकुमार धानुक सहित सैकड़ों वंचित समाज के लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन का संचालन संयुक्त रूप से श्याम किशोर बैचैन, आकाश आनंद ने किया।

सम्मेलन में बच्चू सिंह वाल्मीकि और उनकी पत्नि को अंग वस्त्र के अलावा  प्रतिनिधियों ने मिलकर 20000 रूपए की आर्थिक सहायता दी गई

No comments