रेहरा बाजार के भद्रकाली चौक में ब्लॉक प्रमुख रेहरा बाजार पंकज सिंह चौहान के संयोजन मैं आयोजित खिचड़ी सहभोज - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

रेहरा बाजार के भद्रकाली चौक में ब्लॉक प्रमुख रेहरा बाजार पंकज सिंह चौहान के संयोजन मैं आयोजित खिचड़ी सहभोज


 रिपोर्ट मोहम्मद सलमान

रेहरा बाज़ार के भद्रकाली चौक में ब्लाक प्रमुख रेहरा बाज़ार पंकज सिंह चौहान के संयोजन में आयोजित खिचड़ी सहभोज में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने कहा कि खिचड़ी सहभोज सामाजिक समरसता का महापर्व है। यह तभी सार्थक हो सकता है, जब अंतिम पायदान तक बैठे व्यक्ति तक भी बेहतर संदेश जाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास चाहती है। हम धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करते। हमारे लिए राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। पं. दीनदयाल उपाध्याय समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान चाहते थे। मोदी व योगी सरकार उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए गरीब व अंतिम पायदान पर खड़ै व्यक्ति के उत्थान का सराहनीय कार्य किया है। प्रयाग में लगे कुंभ की व्यवस्था योगी सरकार तथा केंद्र की मोदी सरकार ने बहुत ही सुंदर की है। कुंभ क्षेत्र में भारतीय संस्कृत और परंपराओं को अक्षुण्य रखने का प्रयास किया गया है। 

पंकज सिंह चौहान ने कहा कि एक तरफ सत्य के पक्ष में खड़ी भाजपा है तो दूसरी तरफ असत्य का समर्थन करने वाले स्वार्थवादी दल हैं। भ्रष्टाचार में डूबी हुई कांग्रेस पार्टी और डरवश गठबंधन करने वाले क्षेत्रीय दल देश को मजबूत और समर्थ सरकार नहीं दे सकते। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि यू.पी. सिंह,रामकरन मिश्रा ने  भी सम्बोधित किया ।

इस मौके पर भारत नरेश सिंह, रमेश चौहान, देवानंद तिवारी, राम करन मिश्रा,सुरेंद्र नाथ द्विवेदी, महेंद्र पांडेय, महिपाल चौधरी, विम्लेंदु विक्रम सिंह, धर्म प्रकाश चौहान, श्रवन गुप्ता, पंकज सिंह चौहान, अरविंद मिश्रा, ओम प्रकाश वर्मा, राम प्रताप वर्मा, अज्ञाराम वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, जोखूराम वर्मा, गोपाल उपाध्याय, पवन सोनी,शैलेष कुमार, दीपचंद जायसवाल, संतोष कुमार सिंह, रमेश तिवारी, मोनू सिंह, ओम प्रकाश जायसवाल, अतुल उपाध्याय,बहरैची गुप्ता, आनंद मिश्रा, सुमित सिंह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

No comments