यह बजट नही बल्कि जनता के साथ धोखा है- मुहम्मद नज़ीर - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

यह बजट नही बल्कि जनता के साथ धोखा है- मुहम्मद नज़ीर


 रिपोर्ट - मुहम्मद परवेज अख्तर 

संतकबीरनगर केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मुहम्मद नज़ीर ने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कुछ नही है, यह बजट नही बल्कि जनता के साथ धोखा है। जिस देश में खस्ताहाल स्वास्थ्य सुविधाएं, डग्गामार बसे, बच्चो को पढ़ने के लिए भवन नही, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, भारी भरकम टैक्स और बेलगाम बेरोजगारी हो और हर साल धोखेबाज बजट से जनता को झुनझुना पकड़ाया जाता हो, उस बजट से जनता को क्या लाभ मिलेगा। कृषि प्रधान देश में किसानों का बुरा हाल है, अनाज की लागत तक तो किसानों को मिल नही पा रही। वहीं बेरोजगार युवाओं के लिए न कोई भर्तियां आ रही हैं न ही महंगाई से कोई राहत मिल रही है।

फिलहाल जनता को राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है, सरकार को सबसे पहले देश की खस्ताहाल स्वास्थ्य सुविधाओं, बदहाल स्कूलों और बेरोजगारी तथा मंहगाई पर ध्यान देने की जरूरत है।

No comments