एडीएम ने जिला स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

एडीएम ने जिला स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

 


संत कबीर नगर अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर जिला स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता 2022-23 का उद्घाटन किया गया। जिला स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मा० श्री कांशीराम जी स्पोर्टस स्टेडियम के बहुउद्देशीय हाल मे कुश्ती मैच पर किया गया। उप क्रीडाधिकारी दिलीप कुमार ने अपर जिलाधिकारी का बैच लगाकर एवं साफा बांधकर स्वागत किया। प्रतियोगिता में जनपद के कुल 82 पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता नाक आउट आधार पर खेली गयी। 

कुश्ती प्रतियोगिता 10 विभिन्न भार वर्गों में कुश्ती करायी गयी। 57 किग्रा0 में अभिषेक कुमार ने विश्वजीत को चित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिषेक कुमार कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर राहुल रहें। 61 किग्रा में अनुराग ने रीतेश पर अंको के आधार पर विजय प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किये। रीतेश द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय पर रमेश रहे। 65 किग्रा0 में संजय ने दुर्गा प्रसाद यादव को चित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दुर्गा प्रसाद द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर रोहन यादव रहे। 70 किग्रा0 में आशीष ने सम्पूर्णानन्द को चित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सम्पूर्णानन्द द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर जोगेन्द्र रहे। 74 किग्रा0 में राजन ने विवेक पर अंको के आधार पर विजय प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर विवेक रहे। तृतीय स्थान पर राज यादव रहे। 79 किग्रा0 में हिमांशु ने अजीत को चित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अजीत द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर तजेश्वर राय रहे। 86 किग्रा0 दीपांशु ने विवेक को चित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विवेक द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर आर्यन रहे । 92 किग्रा0 सत्येन्द्र ने अश्वनी पर अंको के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अश्वनी द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर विशाल रहे। 97 किग्राव शुभम यादव ने देव को चित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। देव द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर अभिषेक रहे एवं 125 किग्रा0 विभव आजाद ने अभिषेक पर अंको के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिषेक द्वितीय स्थान पर रहे। तृतीय स्थान पर गोपी रहे।

कुश्ती प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में ओसामा जौहर, संदीप कुमार, महेन्द्र यादव, मनदीप यादव, अजीत कुमार आदि रहे। प्रतियोगिता का संचालन अमित कन्नौजिया ने किया। 

इस अवसर सचिव जिला एथलेटिक्स संघ पर रमेश प्रसाद, अमित कुमार कन्नौजिया, हिमांशु पाल, ओसामा जौहर, अभिषेक कुमार एवं स्टेडियम के खिलाड़ी एवं समस्त स्टॉफ आदि उपस्थित रहे। 


No comments