क्विज प्रतियोगिता में सफल बच्चों को किया गया सम्मानित - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

क्विज प्रतियोगिता में सफल बच्चों को किया गया सम्मानित


 रिपोर्ट - मुहम्मद परवेज अख्तर 

संतकबीरनगर ए.एच.एग्री. इंटर कालेज उजियार दुधारा में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया क्षेत्र के ए. एच. एग्री. इंटर कालेज उजियार दुधारा में मंगलवार को अंतरविद्यालयी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 

प्रधानाचार्य मुनीर आलम खां ने कहा कि आज के इस दौर में सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। आधुनिक युग तकनीक का युग है आधुनिक जानकारियों से अपडेट होना बेहद जरूरी है। सफल होने के लिए समय का सदुपयोग, निश्चित लक्ष्य तथा निरंतर अधिक से अधिक जानकारियों का होना आवश्यक है। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री व आईटी सेल के प्रदेश संयोजक डा. संजय द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चे के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारा जाता है शिक्षा का मकसद बच्चों में नैतिक, चारित्रिक तथा सामाजिक विकास करना तथा समाज के प्रति एक जवाबदेह नागरिक बनाना है। 

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य मुनीर आलम खां तथा डा. संजय द्विवेदी ने क्विज प्रतियोगिता में सफल बच्चों को सम्मानित किया गया। 

इस दौरान मुहम्मद इश्तियाक अंसारी,  फसीहुद्दीन, मुहम्मद यूनुस, मुहम्मद शाहिद, अब्दुस्सलाम, कमरे आलम सिद्दीकी, जुबेर अहमद, ओबैदुल्लाह, मुहम्मद परवेज अख्तर, जुनैद अहमद, ओजैर अहमद, नसीम अहमद, सबीह अहमद, असादुल्लाह, रफी अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।

 


No comments