जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की खाद्य सचल प्रयोगशाला - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की खाद्य सचल प्रयोगशाला

 


संत कबीर नगर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन  की खाद्य सचल प्रयोगशाला (एफ.एस.डब्ल्यू.) को संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद, मेहदावल, धनघटा के स्थानीय बाजारों कस्बों में सहायक आयुक्त खाद्य के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने दिनांक 12 दिसंबर 2022 से आज 20 दिसंबर 2022 तक (9 दिन) में कुल 16 स्थानीय बाजारों  स्टेशन रोड, घोरखल,‌ नौरंगिया चौराहा, पायलपार,‌ भिटवा चौराहा, नंदौर बाजार, चमनगंज, मगहर, दुर्गा मंदिर, बखिरा  बाजार, लडुआ महुआ मे जागरूकता कैंप लगाकर सर्विलांस नमूना संग्रह करते हुए लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचने के तरीके उनको पहचानने के तरीके बताए गए। टीम के द्वारा 52 कारोबारियों से कुल 249 सर्विलांस नमूना संग्रह कर खाद्य सचल प्रयोगशाला में त्वरित जांच किया जिसमें से कुल 31 नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। उक्त कारोबारियों को निर्देश देते हुए सुधार हेतु कहा गया तथा साथ में टीम के द्वारा 2 विद्यालयों हीरालाल इंटर कॉलेज व हीरा लाल डिग्री कॉलेज मैं छात्र छात्राओं को खाद्य सुरक्षा व  मिलावटी पदार्थों को पहचानने की रासायनिक व भौतिक परीक्षण कर जानकारी दी ‌  विधियों को बताया गया टीम में सहायक आयुक्त खाद्य  जयप्रकाश तिवारी, मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजमणि प्रजापति, विनोद कुमार धर्मराज शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

,

No comments