पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला अपराधों से सम्बन्धित लम्बित विवेचनाओं के विवेचकों के साथ की गयी गोष्ठी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला अपराधों से सम्बन्धित लम्बित विवेचनाओं के विवेचकों के साथ की गयी गोष्ठी

 


संतकबीरनगर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक पर जनपद के समस्त विवेचकगणों के साथ महिला अपराधों के सम्बन्ध में जनपद के समस्त थानो पर पंजीकृत अभियोगों की लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण के सम्बन्ध में गोष्ठी कर लम्बित विवेचनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी पुलिस अधीक्षक  द्वारा थानों पर 06 माह से अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं के संबंध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुये लम्बित होने के कारण की समीक्षा की गई एवं अकारण विवेचनाओं को लम्बित रखने को लेकर सख्त हिदायत देते हुए विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने हेतु चेतावनी दी गई व प्रभारी निरीक्षक को अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त विवेचकों के विवेचनाओं की निरंतर समीक्षा कर विवेचनाओं का समयवद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया

No comments