राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का मना जन्मदिन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का मना जन्मदिन

 


कानपुर राष्ट्रीय लोक दल के तत्वाधान में पार्टी मुख्यालय सब्जी मंडी  बादशाही नाका में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह सांसद का 44 वां जन्मदिन विधि विधान से हवन कर बड़े हर्षोल्लास व मिष्ठान वितरण करके मनाया गया ! सुरेश गुप्ता उपाध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश ने अपने संबोधन में बताया कि श्री जयंत चौधरी जी का जन्म 27 दिसंबर 1978 में हुआ था वह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी के पौत्र व पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह जी के पुत्र हैं उन्होंने दिल्ली में सन 2002 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.एस.सी कर लंदन स्कूल आफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की डिग्री हासिल की वह पंद्रहवीं लोकसभा सन 2009 में मथुरा से सांसद निर्वाचित हुए वह  संसदीय कई समितियों के सदस्य भी रहे वह कृषि जैसी महत्वपूर्ण कमेटी के सदस्य रहे 5 अगस्त 2022 को सरकार द्वारा सन 1994 भूमि अधिग्रहण बिल पर प्राइवेट मेंबर बिल भूमि अधिग्रहण का लाए चौधरी जयंत सिंह ने अक्सर भारत में जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों और पर्यावरण के प्रभाव की वकालत करते हैं अक्सर जलवायु के मुद्दे पर वैश्विक समझ और प्रतिबद्धता की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करते हुए नजर आते हैं वे ग्लोबल इंडिया संगठनों के सदस्य हैं इसके अलावा वह भारत वेनेजुएला संसदीय मैत्री समूह के सदस्य भी हैं    !    मोहम्मद उस्मान महानगर अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि जयंत चौधरी ने हमेशा किसानों मजदूरों की समस्याओं को लेकर संसद से लेकर सड़क तक उनकी लड़ाई लड़ने का काम किया जिस पर जिस तरह चौधरी चरण सिंह चौधरी अजीत सिंह सर्वहारा महिलाओं के लिए संघर्ष करते रहे उन्हीं की लड़ाई को जयंत चौधरी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं कार्यक्रम में प्रमुख रुप से सर्व  सुरेश गुप्ता प्रांतीय उपाध्यक्ष,  नरेंद्र यादव पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष, मोहम्मद उस्मान महानगर अध्यक्ष ,डॉ विजय शंकर लाल जिला अध्यक्ष ,विनोद यादव एडवोकेट मंडल अध्यक्ष ,, मोहम्मद नाजिर, ,  सोनू गुप्ता, सचिन पांडे पीयूष कश्यप ,राम शंकर कश्यप ,जितेंद्र कश्यप, आदि थे! उक्त जानकारी अश्वनी त्रिवेदी ने दी


No comments