मा० विधायक तुलसीपुर एवं जिलाधिकारी ने किया तुलसीपुर चीनी मिल में पिराई सत्र का शुभारंभ - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

मा० विधायक तुलसीपुर एवं जिलाधिकारी ने किया तुलसीपुर चीनी मिल में पिराई सत्र का शुभारंभ

 रिपोर्ट मोहम्मद सलमान 



 बलरामपुर वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन हवन कर  तुलसीपुर चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र की शुरुआत की गई है। 

मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह सहित आए अन्य अतिथियों के द्वारा नारियल फोड़ शक्तिपीठ मंदिर देवीपाटन से आई गन्ने को डोगें में डाल नवीन पेराई सत्र की शुभारंभ की गई।  अतिथियों का मुख्य प्रबंधक सुधीर कुमार ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी आशीष सिंह,  जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा,  गन्ना सचिव तुलसीपुर आनंद प्रकाश दुबे,  उप प्रबंधक गन्ना सहित चीनी मिल आर पी शाही व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


No comments