तहसील खलीलाबाद के विविध देयों के 10 बडें बाकीदारों में से 4 बाकीदारों को किया गया बंद हवालात उनके चल/अचल सम्पत्तियों को कुर्क कर माह दिसम्बर 2022 में की जाएगी नीलामी उप जिलाधिकारी खलीलाबाद - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

तहसील खलीलाबाद के विविध देयों के 10 बडें बाकीदारों में से 4 बाकीदारों को किया गया बंद हवालात उनके चल/अचल सम्पत्तियों को कुर्क कर माह दिसम्बर 2022 में की जाएगी नीलामी उप जिलाधिकारी खलीलाबाद

 


संत कबीर नगर उपजिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी  खलीलाबाद द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी   प्रेमरंजन सिंह के निर्देश के क्रम मे जिसमे बड़े बाकीदारों के विरुद्ध उत्पीड़क कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता द्वारा शहरी क्षेत्र में तथा नायब तहसीलदार सेमरियावां हरे राम यादव द्वारा सेमरियावां क्षेत्र के बड़े बाकीदारों से वसूली का अभियान प्रारंभ किया। उप जिलाधिकारी खलीलाबाद द्वारा विगत दिनों में प्रत्येक मद के सभी बड़े बाकीदार की समीक्षा की तथा अभियान चलाकर वसूली किए जाने हेतु निर्देशित किया। जिसके क्रम में आज तहसील खलीलाबाद अन्तर्गत कोर्ट क्लेम मद के बाकीदार शिव प्रसाद पुत्र राम धन साकिन बरहटा द्वारा न्यायालय बकाया न जमा करने के कारण, विद्युत देय के बाकीदार श्री गणेश पुत्र सिद्धुराम यादव साकिन दुर्गा मंदिर खलीलाबाद बकाया मु0 1,93,953- बकाया न जमा करने कारण, बैंक देय के बडे बाकीदार श्री पंकज सिंह पुत्र जयसिंह साकिन सरौली मु0 10,39,525- का बकाया अब तक तक जमा करने के कारण बंद हवालात किया गया है। बैंक देय के एक अन्य बाकीदार मो0 रिजवान पुत्र सलामुल्लाह साकिन बरदहिया बाजार खलीलाबाद मु0 12,000,00- द्वारा बकाया न किये जाने के कारण बंद हवालात कर दिया गया है। बैंक देय के एक अन्य बाकीदार हरिनरायन पुत्र सीताराम साकिन भरपुरवा तहसील खलीलाबाद मु0 2,25,949- न जमा किये जाने से अचल सम्पत्ति कुर्की दिनांक 24-12-2022 को जारी कर दी गयी है। उपजिलाधिकारी खलीलाबाद श्री त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि इन बाकीदार द्वारा यदि बकाया शीध्र नही जमा किया गया तो इनकी अचल सम्पत्ति कुर्क कर नीलामी की कार्यवाही अविलम्ब सुनिश्चित करायी जायेगी। उन्होंने आगे बताया कि आगामी दिनों में इसी तरह अभियान चलाकर बड़े बाकीदारों को बंद हवालात किया जाएगा। उपजिलाधिकारी के इस कड़े रवैए को देखते हुए आज तहसील खलीलाबाद अंतर्गत बाकीदारों के मध्य हड़कंप की स्थिति रही। 

No comments