एसडीएम सदर/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका के कार्यकाल में हुई अपेक्षित़ कर वसूली - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

एसडीएम सदर/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका के कार्यकाल में हुई अपेक्षित़ कर वसूली

 


संत कबीर नगर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी/प्रभारी अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद द्वारा अभियान चलाकर नगर पालिका परिषद अंतर्गत व्यापक कर वसूली नवंबर माह में की गई। प्रभारी अधिशाषी अधिकारी द्वारा सभी कर निरीक्षकों के साथ समीक्षा करते हुए उनको वसूली का लक्ष्य दिया गया था तथा पिछले 5 से 7 वर्षों की वसूली की समीक्षा तथा पर्यवेक्षण किया गया, जिसके सापेक्ष नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत माह नवंबर में 2047529 रूपए की अपेक्षित वसूली हुई। प्रभारी अधिशाषी अधिकारी द्वारा नियमित रूप से बड़े बाकीदारों की भी समीक्षा की गई जिसके फल स्वरूप कर वसूली अभियान में आशानुरूप सफलता मिली। उप जिलाधिकारी ने बताया कि कर वसूली शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से है तथा भविष्य में भी इसी तरह अभियान चलाकर नगरपालिका के बड़े बाकीदारों से वसूली की जाएगी। 


No comments