राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद ने सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद ने सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

 


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर लच्छीपुर में राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष वी एन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 16 के सफाई कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर के किया गया सम्मानित।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष बी एन श्रीवास्तव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों ने करोना काल में लोगों की जो सेवा की है अपनी जान की परवाह ना करते लोगों की जो सेवा की है यह लोग हर सफाई कर कर प्रत्येक मोहल्ले में घर घर जाकर जो  कार्य किया है बहुत बड़ी बात है।


इस अवसर वार्ड नंबर 16 के की पार्षद  श्रीमती उषा देवी ने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे परिवार के सदस्य की तरह उनके सुख-दुख में सदैव हम उनका साथ देंगे।                             इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष श्री बृजेश मणि, गोरक्षनाथ पिछड़ा मंडल के अध्यक्ष दिनेश चौहान, मानव सुरक्षा अधिकार परिषद के सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव, जगजीवन लाल श्रीवास्तव, नंदलाल साहनी, आर्यन सहाय, रत्नेश लाल, रवि चौहान, जितेंद्र चौहान, विशाल चौहान, ओम प्रकाश चौहान, दीपक चौहान, शेषनाथ निषाद, शशांक वर्मा, गुड्डू सोनकर सहित आदि सदस्य मौजूद थे।


No comments