श्रमिक के सेवानिवृत होने पर धूमधाम से मनाया गया विदाई समारोह - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

श्रमिक के सेवानिवृत होने पर धूमधाम से मनाया गया विदाई समारोह

 


कानपुर,बर्रा विश्व बैंक केसा में कार्यरत श्रमिक के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया भारतीय मजदूर संघ के विजय त्रिपाठी एवं अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सहायक अभियंता विमल कुमार के द्वारा श्रमिक ओम प्रकाश को विदाई समारोह में माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया इस मौके पर श्रमिक पुरुषोत्तम दुबे ने बताया कि वर्ष 1988 से विद्युत विभाग की लगातार सेवा कर रहे श्रमिक ओम प्रकाश को सभी केस्को कर्मचारियों के द्वारा नम आंखों से विदाई दी गई। विदाई समारोह में कर्मचारियों के द्वारा केसा को फूलों एवं गुब्बारों से सजाया गया। ढोल नगाड़ों के बीच कर्मचारियों ने उपहार भेंट कर ओम प्रकाश को विदाई दी इस मौके पर मुख्य रूप से पुरुषोत्तम दुबे अवर अभियंता आशीष कुमार यादव अरविंद कुमार प्रतीक आशीष शर्मा आकांक्षा त्रिवेदी सुनीता देवी दिवाकर यादव विजय श्यामलाल वीके अवस्थी गौरव दीक्षित ममता अरुण कुमार अंकित यादव राकेश राजपूत दीपक बिष्ट विजय राजपूत सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे



No comments