वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन, डब्ल्यू. एफ. टी. यू. का स्थापना दिवस सीटू जिला कमेटी द्वारा धूमधाम से मनाया गया - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन, डब्ल्यू. एफ. टी. यू. का स्थापना दिवस सीटू जिला कमेटी द्वारा धूमधाम से मनाया गया


 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन,  W.F. T.U , का स्थापना  दिवस  सीटू  जिला कमेटी  द्वारा अपने कार्यालय मे धूमधाम से मनाया गया।

 इस  अवसर पर कालपी रोड स्थित कॉमरेड रामआसरे भवन में आयोजित विचार गोष्ठी में शहीद वेदी  पर अध्यक्ष कामरेड मोहम्मद वसी ने माल्यार्पण  तथा  उपस्थित  सभी साथियो ने  पुष्प अर्पित किए।  सीटू जिला  मंत्री  कामरेड  राजीव खरे ने गोष्ठी  का संचालन  करते हुए W.F TU का  संक्षिप्त इतिहास रखते  हुए  बताया कि 3. अक्टूबर  1945 को इस का गठन साम्राज्यवाद  तथा  पूंजीवाद के हमलो   से मजदूर वर्ग के  व्यापक  हितो की  रक्षा  हेतु  किया  गया  था।

आज एक सौ छब्बीस से अधिक देशो  मे करोडो की सदस्य संख्या  है  हमारे  सीटू के नेता  इस संगठन के  पदाधिकारी भी है। गोष्ठी  मे उपस्थित  एटक  के महा मंत्री असित कुमार सिंह  ने  अपने संबोधन मे बताया  कि हमारा  संगठन  एटक भी W.F TU मे  शामिल  है , 1917, मे  सोवियत यूनियन,  1949  मे  चीन,  फ्रांस  आदि देशो  मे  क्रांति    के माध्यम  से  मजदूरो किसानो का राज  स्थापित हुआ  हमारा देश 1947  मे आज़ाद  हो गया  था, 1990  मे सोवियत  यूनियन  के विघटन के बाद भी  रशियन देशों के मजदूरो और किसानो की  हालत हम से बहुत बेहतर है। 

सीटू  प्रदेश  मंत्री  कामरेड  शेषनाथ तिवारी  ने अपने संबोधन मे जोर देकर  कहा  कि हमारे  देश  मे आजादी  के बाद सभी  सरकारो  का वर्ग चरित्र पूंजीवादी रहा है, किन्तु 2014 से हमारे देश  मे  जिस प्रकार से  सांप्रदायिक, कार्पोरेट,  गोदी मीडिया, इत्यादि का गठजोड़  सत्ता में काबिज  हो कर दो  लोग  देश बेच  रहे है और  दो ही लोग  खरीद  रहे है अपनी वर्गीय  एकता और संघर्ष से ही  इस  को रोका जा  सकता  है ! 

गोष्ठी की अध्यक्षता मोहम्मद वसी  ने की।

 विचार गोष्ठी  मे प्रमुख रूप  से कामरेड मोहम्मद  वसी,  कामरेड राजीव खरे, असित कुमार सिंह  , राम सिंह,  शेषनाथ तिवारी , रामप्रकाश राय,ओम प्रकाश,, कामरेड अतर सिंह,  उमाकांत,  प्रताप साहनी, विनोद पांडे , राणा जय वीर सिंह,  अनूप  कटियार, गौरव दीक्षित, अर्पित मिश्रा,  रोजा हसन  , अंकित सिंह,  सनी शर्मा  आदि शामिल हुए।


No comments