बाढ़ पीड़ितों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने वितरित किया राहत सामग्री, सुनी उनकी पीड़ा - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

बाढ़ पीड़ितों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने वितरित किया राहत सामग्री, सुनी उनकी पीड़ा

 डुमरियागंज क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त ग्राम गोटवा पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल, हर संभव सहायता का दिलाया भरोसा।



डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाढ़ की इस दैवीय आपदा में पीड़ितों  की मदद के लिए पूरी तरह तत्पर दिख रहा है रहा हैl लगातार  स्वयंसेवको द्वारा बाढ़ के पानी से घिरे गांव में नाव से जाकर बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया जा  रहा हैl इसी क्रम में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह मोहित कुवंर श्रीवास्तव, जिला प्रचारक अजीत, विभाग संघचालक रामचंद्र, नगर कार्यवाह दिवाकर,  नगर कार्यवाह रवि चौधरी, नगर विस्तारक पंकज, सेवा प्रमुख भोला मिश्रा, किशन, राजू मिश्रा आदि लोगों ने बाढ़ से प्रभावित बांसी तहसील क्षेत्र के ग्राम गोटवा मे पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण कियाl इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के जिला प्रचारक अजीत ने कहा कि बाढ़ आपदा की इस तरह त्रासदी से जिले के 250 से अधिक गांव और डेढ़  लाख की जनसंख्या प्रभावित है उन्हें राहत मदद की जरूरत है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह तत्पर है।


No comments