नेताजी व अखिलेश जी पर अमर्यादित पोस्ट के खिलाफ शिकायत - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

नेताजी व अखिलेश जी पर अमर्यादित पोस्ट के खिलाफ शिकायत


 कानपुर।नेताजी  मुलायम सिंह यादव जी व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के लिए अमर्यादित व गंदी बातें लिखने व फोटो चलाने से आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता की अगुआई में थाना छावनी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने व कार्यवाही करने की मांग करी।थाना छावनी की प्रभारी अर्चना सिंह जी को दी गई तहरीर में छावनी निवासी अभिमन्यु गुप्ता ने लिखा की वे समाजवादी पार्टी से वर्ष 2022 में किदवई नगर विधानसभा से प्रत्याशी रहे हैं।उन्होंने  अपनी फेसबुक पर देखा की कोई रिंकु श्रीवास्तव (Rinku Srivastava) नामक आईडी (https://www.facebook.com/rinku.srivastava.12382)  से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी व दिवंगत सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव जी के देहांत के बाद अस्थि क्रिया के लिए बेहद आपत्तिजनक व गलत बातें फोटो डाल के लिख रहा है।फोटो में अखिलेश यादव  फावड़े से मिट्टी एकत्रित करके नेताजी मुलायम सिंह यादव  के अंत्येष्टि स्थल पर मिट्टी की कच्ची समाधि बना रहे हैं।पर रिंकु श्रीवास्तव की आईडी से लिखा गया की "  बाप की अस्थियों को फावड़े से समेटने वाले देश के पहले कुपुत्र बने टोटी यादव।"यह बात इस आईडी से एक फेसबुक पेज टीम सतीश महाना(team satish mahana) पर भी लिखा गया है।इस पेज पर अन्य भी कई आपत्तिजनक पोस्ट हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने थाना प्रभारी को बताया की अखिलेश यादव जी के लिए लिखी गई यह बात बर्दाश्त से बाहर है। अखिलेश यादव जी पूर्व मुख्यमंत्री हैं और नेता प्रतिपक्ष भी।उनके लिए इस भाषा का प्रयोग लिखना स्वयं में अपराध है।नेताजी के देहांत पर राजकीय शोक घोषित हुआ था और ऐसी गंदी व अमर्यादित झूठी बात लिख कर समाज में हिंसा भड़काने का काम किया गया है और समाज में नफरत फ़ैलाने का काम किया गया है।यह घोर अपमान है समाजवादी पार्टी का।यह अपराध है।अभिमन्यु गुप्ता ने थानाध्यक्ष से मांग रखी की तत्काल इस फेसबुक आईडी के संचालक पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही  करें।थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया।अभिमन्यु गुप्ता के साथ सपा नेता शुभ गुप्ता,जय गुप्ता,प्रीतम सिंह आदि थे।



No comments