मा0 मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने मेंहदावल तहसील के बाढ़ क्षेत्रों का किया निरीक्षण - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

मा0 मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने मेंहदावल तहसील के बाढ़ क्षेत्रों का किया निरीक्षण


 संत कबीर नगर  प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि, विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति मा0 मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने मेंहदावल तहसील के बाढ़ क्षेत्रों का दौरा किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बढ़या ठाठर में उपस्थित बाढ़ प्रभावित लोगो/आम नागरिकों कोे सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित सभी लोगों को राहत सामग्री वितरण करने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को तत्काल राहत सामग्री वितरण करने का निर्देश दिया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ शरणालय, चिकित्सा सुविधा, पशुओं का इलाज, स्वच्छ पेयजल, साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर एवं मैलाथियान का छिड़काव आदि कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कई जनपदों का दौरा करने के बाद देखने में आ रहा है कि नेपाल के रास्ते छोड़े गये पानी के कारण पूर्वान्चल के कुछ जनपदों में राप्ती एवं घाघरा में बाढ के वजह से स्थिति कुछ खराब हुई है। बाढ़ से प्रभावित गॉवों/किसानों की सूची मांगी गयी है उन्हें एवं उनके पालतू जानवरों हेतु हर प्रकार की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी कि बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न न होने पाये। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से प्रत्येक दैविय आपदाओं में आप सबके साथ है।उन्होंने ग्रामीणों से अपील किया कि आवश्यकता पड़ने पर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बाढ़ शिविरों में निवास करें। मा0 मंत्री जी ने वहां पर उपस्थित लोगों का हालचाल जाना तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकार की सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो।इस अवसर पर मा0 सांसद जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक सदर अंकुरराज तिवारी, मा0 विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चौहान, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, सम्भ्रान्त नागरिक किसान सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


No comments