एयरपोर्ट अथारिटी से पीड़ित किसानों ने दिया धरना - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

एयरपोर्ट अथारिटी से पीड़ित किसानों ने दिया धरना


 लखनऊ जनपद में एयरपोर्ट अथॉरिटी से पीड़ित किसानों एवं सरोजिनी नगर तहसील से संबंधित गांव की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जनपद लखनऊ संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा तहसील प्रांगण सरोजिनी नगर में पिछले 6 दिनों से  धरना रत है है| 

यह आनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन तहसील सरोजनी नगर के अंतर्गत आने वाले कई गांव की  समस्याओं का है | 

उन सभी गांव के किसानों की जब तक सभी समस्याओं की मांगे मानी नहीं जाती है तब तक किसान  तहसील प्रांगण सरोजनी नगर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहेंगे! 

कार्यक्रम उपस्थित- जिला अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह, जिला महामंत्री सरदार दिलराज सिंह, जिला संगठन मंत्री राजकुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी करन गुप्ता(बीरू) तहसील अध्यक्ष मदन लाल लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष बद्री प्रसाद रावत, किसान नेता सोमेंद्र मौर्य, किसान नेता राम सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व किसान धरने पर बैठी!

No comments