पत्रावलियों का ससमय एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण किया जाए सुनिश्चित-जिलाधिकारी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

पत्रावलियों का ससमय एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण किया जाए सुनिश्चित-जिलाधिकारी

 


संत कबीर नगर  नवागत जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने अपर जिलाधिकारी (वि/रा0) मनोज कुमार सिंह के साथ कलेक्ट्रेट स्थित समस्त कार्यालयों/पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पटलों नजारत, अभिलेखागार, शस्त्रागार सहित अन्य कार्यालयों/पटलों पर कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पटल प्रभारी/सहायकों से परिचय प्राप्त करते हुए उनके कार्यो की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके पटलों पर लम्बित पत्रावलियों को अविलम्ब निस्तारित करने एवं किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से पटल पर न रोकते हुए नियमानुसार गुणवत्तापरक निस्तारण करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थित पंजीका सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर एवं कार्यालयों में नियमित साफ-सफाई के भी निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी अधिकारी/कर्मचारी समय से कार्यालय में आये और अपने पटल का कार्य ससयम सम्पादित करें। उन्होंने विभिन्न पटलों पर कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके कार्य के प्रति कर्तव्यों का ईमानदारी से निष्ठापूर्ण निर्वहन करने हेतु प्रेरित भी किया इस अवसर पर ओ0एस0डी0 बलदाऊ शर्मा सहित कलेक्ट्रेट कर्मी आदि उपस्थित रहें। 


No comments