जिला कृषि अधिकारी एवं प्रगतिशील किसानों ने मा0 प्रधानमंत्री जी एवं महापुरूषों के जीवन दर्शन, शहीदों के सम्मान एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

जिला कृषि अधिकारी एवं प्रगतिशील किसानों ने मा0 प्रधानमंत्री जी एवं महापुरूषों के जीवन दर्शन, शहीदों के सम्मान एवं भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

 


संत कबीर नगर  अन्त्योदय के उपासक मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और वैश्विक स्तर पर सफल मार्गदर्शी नेता के रूप में मान्यता, भारतीय दर्शन और इसके संरक्षण का महत्व, शहीदों का सम्मान तथा सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं विषयक प्रदर्शनी का हीरालाल इण्टर कॉलेज के आडिटोरियम में जिला कृषि अधिकारी पी0सी0 विश्वकर्मा, जनपद के प्रगतिशील किसान सुरेन्द्र राय द्वारा भारी संख्या में किसान भाईयों के साथ अवलोकन किया गया।जिला कृषि अधिकारी एवं सुरेन्द्र राय द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उपस्थित किसानों को मा0 प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व कृतत्व, शहीदों के प्रति सम्मान, महा पुरूषों का योगदान, नये भारत के निर्माण में मा0 प्रधानमंत्री जी की सफल एवं अग्रणी भूमिका आदि के बारे में बताया गया। किसान भाईयों ने प्रदर्शनी में लगे चित्रों एवं तथ्यों को पूरे उत्साह के साथ देखा और पढ़ा, बीच-बीच में अपनी जिज्ञांसाओं के अनुसार जिला कृषि अधिकारी एवं अन्य साथी किसानों से पूछ कर जानकारी भी लिया। किसान भाईयों ने कहा कि इस प्रदर्शनी को देखकर निश्चित ही हम लोगों को प्रेरणा मिली है। चित्र प्रदर्शनी में सूचना विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं से सम्बन्धित ’’उत्तर प्रदेश सन्देश’’, सेवा, सुरक्षा, सुशासन के लिए समर्पित सौ दिन, मिशन शक्ति’’ नामक फोल्डर का भी प्रदर्शनी में आये किसान भाईयों एवं आम जनमानस में वितरण किया गया। 


No comments