एडिशनल कमिष्नर की उपस्थिति में जोनल पदाधिकारियों ने ली षपथ - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

एडिशनल कमिष्नर की उपस्थिति में जोनल पदाधिकारियों ने ली षपथ


 लखनऊ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जोनल अध्यक्ष विजय कुमार, जोनल मंत्री बलराम विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष बाबूलाल, श्रीमती उर्मिला देवी, उपाध्यक्ष सुभाष चंद, संयुक्त मंत्री सुरेंद्र कुमार, संयुक्त मंत्री रामकुमार, संगठन मंत्री रामाश्रय, प्रचार मंत्री संतोष त्यागी, कोषाध्यक्ष मोहम्मद उस्मान ने विभाग के एडिषनल कमिष्नर की उपस्थिति में शपथ ग्रहण ली। संघ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम जीत संगठन मंत्री अमित पांडे चुनाव अधिकारी गिरीश पांडे ,सहायक चुनाव अधिकारी कमलेश कुमार ने शपथ दिलाई।

मीराबाई मार्ग स्थित जोनल कार्यालय के छठे तल पर बने प्रेक्षा गृह में के.के. उपाध्याय एडिशनल कमिश्नर वाणिज्य कर ग्रेड वन लखनऊ जोन, , डॉ योगेश भारती एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन द्वितीय, देवेंद्र सिंह ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक लखनऊ जोन, लखनऊ रवि प्रताप मल ज्वाइंट कमिश्नर प्रथम वाणिज्य कर लखनऊ, प्रमोद कुमार दुबे ज्वाइंट कमिश्नर कृपाल अनुत्री डिप्टी कमिश्नर प्रशासन लखनऊ जोन लखनऊ सुरेश सिंह यादव प्रदेश महामंत्री चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी वाणिज्य कर संघ एवं चतुर श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ एवं राष्ट्रीय डिप्टी जनरल सेक्रेटरी अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संघ उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपने संबोधन में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की कमी जिक करते हुए उन्होंने भर्ती किए जाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि पद रिक्त होने के कारण चतुर्थ श्रेंणी कार्मिकों पर दोहरा कार्यभार है। उन्होंने कहा अतिषीघ्र संघ का प्रतिनिधि मण्डल इस सम्बंध में अपर मुख्य सचिव से मुलाकात करेगा।

No comments