बोटक्लब निर्माण का श्रेय अखिलेश यादव जी को:अभिमन्यु गुप्ता - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

बोटक्लब निर्माण का श्रेय अखिलेश यादव जी को:अभिमन्यु गुप्ता

 


कानपुर,।गंगा बैराज पर बोटक्लब के उद्घाटन पर निर्माण का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को देते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को धन्यवाद देते हुए बोटक्लब के बाहर आम जनमानस के बीच मिष्ठान वितरण किया।नेतृत्व कर रहे सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और सपा व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की हमसब श्री अखिलेश यादव जी को धन्यवाद देते हैं और कानपुर की जनता को बधाई देते हैं।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की 2014 में अखिलेश यादव जी के स्वर्णिम मुख्यमंत्री काल में बैराज पर बोटक्लब का प्रस्ताव तैयार किया गया।2015 में अखिलेश यादव जी की सरकार ने 13.5 करोड़ का बजट स्वीकृत किया और 2015 में ही निर्माण कार्य शुरू हो गया।2017 में बोटक्लब बनकर तैयार हो गया।पर उसके बाद से ही भाजपा की सरकार में लगातार इस प्रोजेक्ट को जनता के लिए शुरू करने में विलंब किया जा रहा था।बोट की खरीद में देरी की जा रही थी जिसकी वजह से निर्मित स्थल खराब हो रहा था।2020 में 11 करोड़ की सामग्री पर दीमक लग गई जिसका की हमसब ने विरोध किया।और अब जाकर 2022 में बोटक्लब तैयार हो पाया।


अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की बोटक्लब के निर्माण का  पूरा श्रेय केवल अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी को जाता है।जागरूक मीडिया संस्थाओं ने सरकार को इस प्रोजेक्ट को खत्म नहीं होने दिया।


अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि बोट क्लब शुरू होने से कानपुर जलक्रीड़ा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचेगा।इससे पर्यटन बढ़ेगा और व्यापार बढ़ेगा।कानपुर,उन्नाव व शुक्लगंज के कई छोटे व्यापारियों,फूड स्टॉल,जल खिलौने व कपड़े,टैटू,फोटोग्राफी,जूते आदि व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।लोगों को रोजगार मिलेगा।कई तरह के पारिवारिक मनोरंजन अब कानपुर में देखे जा सकेंगे जिनके लिए कानपुर के लोग छुट्टियों में दूर दूर जाते थे।इससे उत्तर भारत में कानपुर का महत्व बढ़ेगा।


अभिमन्यु गुप्ता,शुभ गुप्ता,मनोज चौरसिया,शेषनाथ यादव,आजाद खान,जय गुप्ता,सोनू वर्मा,अश्वनी चढ्ढा,आशीष,हिमांशु सिंह, आदि थे।


No comments