विनय कुमार सिंह प्रांतीय संप्रेक्षक निर्वाचित - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

विनय कुमार सिंह प्रांतीय संप्रेक्षक निर्वाचित

 सेराज अहमद कुरैशी 



गोरखपुर, उत्तर प्रदेश प्रांतीय अधिवेशन में सदर तहसीलदार गोरखपुर के पेशकार विनय कुमार सिंह प्रांतीय संप्रेक्षक प्रदेश कार्यकारिणी में निर्वाचित घोषित किए गए। प्रांतीय संप्रेक्षक घोषित होने पर गोरखपुर के कर्मचारियों में खुशी की लहर दिखाई दे रहा श्री सिंह गोरखपुर कचहरी क्लब में कोषाध्यक्ष  एवं उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी सदस्य भी है। प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में प्रांतीय अध्यक्ष  सुशील कुमार त्रिपाठी प्रांतीय महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा निर्वाचित हुए हैं विनय कुमार सिंह इमानदार कर्मठ व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी होने के साथ-साथ अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करने वाले कर्मचारी हैं प्रांतीय संप्रेक्षक  निर्वाचित होने पर अपने गोरखपुर  के समस्त कर्मचारियों सहित प्रदेश के कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि अपने गोरखपुर के कर्मचारियों के सहयोग से ही प्रदेश स्तर का पदाधिकारी निर्वाचित हो सका हूं गोरखपुर सहित प्रदेश के सभी कर्मचारी साथियों की हक की लड़ाई प्रदेश स्तर पर बुलंद करने का कार्य सदैव करता रहूंगा जिससे जनपद सहित प्रदेश के कर्मचारियों  को सम्मान मिलता रहे।प्रांतीय संप्रेक्षक  निर्वाचित होने पर यूपी मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा मंत्री विश्वेश शुक्ला सहित यूपी मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारियों तथा कचहरी क्लब गोरखपुर के समस्त पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों सहित गोरखपुर के अधिकारीगणों ने विनय कुमार सिंह को कोटि कोटि हार्दिक बधाई दीया है।


No comments