तम्बाकू स्वास्थ्य व पर्यावरण दोनों का नाशक है: अभय त्रिपाठी - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

तम्बाकू स्वास्थ्य व पर्यावरण दोनों का नाशक है: अभय त्रिपाठी

 


संतकबीरनगर विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर रूरल डेंटल सोसाइटी फ़ॉर ओरल डिजीज प्रिवेंशन एन्ड क्योर संस्था द्वारा खलीलाबाद  में अयोजिय जागरूकता कार्यक्रम  के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद के प्रोग्राम मैनेजर अभय त्रिपाठी ने बताया कि तम्बाकू ना केवल स्वास्थ्य अपितु पर्यावरण को भी गंभीर नुकसान पहुँचाता है।धूम्रपान करने वाले के फेफड़े में 30 प्रतिशत व बाकी 70 प्रतिशत धुँआ वातावरण में रहता है जो अन्य लोगों व पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है। वहीं तम्बाकू खाने वाला भी इधर उधर थूक कर वातावरण को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं। मुख रोग विशेषज्ञ व चिकित्साधिकारी डॉ रचना यादव ने बढ़ते तम्बाकू सेवन पर चिंता जताते हुए बताया की प्रतिदिन लगभग ढाई हजार लोग तम्बाकू जनित कैंसर से अपनी जान गवां रहे है और अगर ऐसे ही सेवन कि  दर बढ़ती रही तो कोरोना व अन्य महामारी से भी ज्यादा भयावह स्थिति पैदा हो जाएगी बच्चों में बढ़ती तम्बाकू की लत पर चिंता ब्यक्त करते हुए व ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे का हवाला देते हुए डॉ रचना ने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगभग 9 साल की उम्र से बच्चे धुम्रपान का सेवन शुरू कर रहे हैं, ज्यादातर धूम्रपान लोग घर पर कर रहे हैं जो लगभग 37.4 प्रतिशत है, विद्यालयों में 13.5 प्रतिशत व दोस्तों के साथ 19.8 प्रतिशत की दर से धूम्रपान शुरू हो रहा है।सर्वे के अनुसार 13 से 15 साल की उम्र के प्रत्येक 10 विद्यार्थियों में से 2 लड़के व एक लड़की द्वारा धूम्रपान शुरू किया जा रहा है जो अगली पीढ़ी को खोखला करने का एक मुख्य कारण बनेगा अभय त्रिपाठी ने बताया कि तम्बाकू की लत छुड़वाने के लिए परिवारजन, मित्रमंडली व खुद की दृढ़ इच्छाशक्ति की ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है।


No comments