सांसद प्रवीण निषाद तथा विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा माननीय मंत्री गणों का नेतारी गांव में किया गया भव्य स्वागत - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

सांसद प्रवीण निषाद तथा विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा माननीय मंत्री गणों का नेतारी गांव में किया गया भव्य स्वागत

 


सन्त कबीर नगर के सीमा प्रवेश पर मेंहदावल विधान सभा के नेतारी गांव में प्रभारी मंत्री स0क0न0/कैबिनेट मन्त्री मा0 आशीष पटेल जी , तथाराज्यमन्त्री स्वतंत्र प्रभार मा0 दयाशंकर सिंह जी एवं राज्यमन्त्री माननीया रजनी तिवारी जी का मा0 सांसद लोकसभा खलीलाबाद क्षेत्र ई0 प्रवीण निषाद जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मेहदावल के लोकप्रिय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी  ,सांसद प्रतिनिधिगण  आनन्द त्रिपाठी जी,  लाल जी निषाद जी,पूर्व जिला महामन्त्री भाजपा  राजेश सिंह ,मेंहदावल विधान सभा के चारों प्रमुख गण  अरविन्द जायसवाल , बसन्त तिवारी ,भूपेंद्र सिंह, योगेन्द्र सिंह ,सहित सभी वरिष्ठ-कनिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


No comments