आप के संयोजक एवं कार्यकर्ता कुम्हेढ की बतिया नहीं, जो भाजपाई गुंडों से डर जाएं, कार्रवाई ना होने पर होगा ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन- विजय प्रताप सिंह - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

आप के संयोजक एवं कार्यकर्ता कुम्हेढ की बतिया नहीं, जो भाजपाई गुंडों से डर जाएं, कार्रवाई ना होने पर होगा ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन- विजय प्रताप सिंह

 आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर असामाजिक तत्वों द्वारा 30 मार्च 2022 को किए गए हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी अकबरपुर रनिया विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं प्रभारी विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट व विजय प्रताप सिंह युवा आप नेता अपने सैकड़ों साथियों के साथ सड़कों पर उतर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। 

विरोध प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी कानपुर देहात को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपने पहुंचे विवेश यादव एडवोकेट हाई कोर्ट ने अपने कार्यकर्ताओं एवं मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल जी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर उन पर हमले करवा रही है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त से बाहर हैं, जिनका पूरी कानूनी प्रक्रिया वह जिस तरह की भाषा एवं कार्रवाई गुंडे चाहते हैं उसी तरह से उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने के लिए आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक तैयार हैं वहीं


आम आदमी पार्टी के युवा तेजतर्रार नेता विजय प्रताप सिंह (m-tech) ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी एवं आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता कोई कुम्हेढ की बतिया नहीं जो भाजपा के गुंडों से डर जाएं, हम लोग हर स्तर पर भाजपा की गुंडागर्दी एवं देश को बांटने वाली विचारधारा का कड़ा विरोध करते हुए उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब देने के लिए तैयार हैं व आज हम लोगों ने जो महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में एडीएम महोदया को सौंपा है, उस पर यदि कार्रवाई नहीं की जाती तो उत्तर प्रदेश शहीद देश में ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा विरोध प्रदर्शन एवं राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन सौंपने वालों में विवेश यादव (एडवोकेट हाई कोर्ट) पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं वर्तमान प्रभारी अकबरपुर रनिया विधानसभा, विजय प्रताप सिंह (युवा आप नेता), सूरज सिंह यादव जिला महासचिव कानपुर देहात, पंकज कुमार दीक्षित (मीडिया प्रभारी), मोहित शर्मा, अमित सिंह गौर, सतपाल सिंह, आर.पी. सिंह राजावत (एडवोकेट). रहीस अहमद, ऋषि कुमार, कीर्ति देवी, पुनीत कुमार, वीरू यादव, बाबूराम, महेश कुमार, गुड्डू यादव, रामबाबू यादव, राम सिंह यादव, रूपनारायण, गोपाल सिंह चौहान, जय करण यादव, राम सिंह चौहान, गोविंद पांडे, अनिल शर्मा, सहित भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता शुभचिंतक एवं आम जनता शामिल हुई।


        

No comments