कसौधन उत्थान समिति का होली मिलन समारोह सम्पन्न - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

कसौधन उत्थान समिति का होली मिलन समारोह सम्पन्न


 रायबरेली का भव्य रंगारंग होली मिलन समारोह इंदिरा गांधी सभागार में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप की पूजा अर्चना संस्थापक प्रेम नाथ गुप्ता, संरक्षक अतुल कुमार गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, ओंकार नाथ गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, सुंदरलाल कसौंधन द्वारा की गई। तत्पश्चात समाज के बालक बालिकाओं द्वारा ग्रुप डांस जो है अलबेला, झुमका गिरा रे, जा रे हट नटखट, मैया यशोदा, स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित नाटिका, नारी शक्ति पर आधारित नाटिका की सुंदर प्रस्तुति की गई, साथ ही साथ वृंदावन डांस ग्रुप द्वारा बेहतरीन झांकियां प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम इतने मनमोहक थे कि कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था। कार्यक्रम प्रभारी प्रभाकर गुप्ता, समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता, सुनीता गुप्ता, शिक्षा मंत्री राज कुमार गुप्ता द्वारा समाज के लोगों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। कार्यक्रम में सहयोग के लिए मिलन गुप्ता, ओंकार नाथ गुप्ता, सागर गुप्ता आदि कई लोगो को सम्मानित किया गया। यश कसौधन प्रथम, प्रांजल गुप्ता, गंगा गुप्ता को मेधावी छात्र सम्मान से सम्मानित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए वृंदा ,अर्पिता, प्रियांशी को पुरस्कृत किया गया। माया देवी, लीला देवी, सुशीला देवी को वरिष्ठ नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस मौके पर टीएन गुप्ता, संदीप जैन, महेंद्र अग्रवाल, अनुराधा गुप्ता, प्रिया गुप्ता, वीरमा किरण गुप्ता उपस्थित रही।

No comments