ज्ञान प्राप्त कर परिवार समाज द राष्ट्र का करें कल्याण- अनिरूद्ध सिंह
संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश कूड़ीलाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज खलीलाबाद में समारोह हुआ।दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का प्रबोधन एवं 12वीं कक्षा के दीक्षांत हुआ। वंदना, सुभाषित व श्लोक करके विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक सफलता अर्जित करने प्रेरित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिरुद्ध सिंह ने विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पाचरण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्या मनुष्य को संस्कारों से जोड़ती है। विद्या से विनम्रता, विनम्रता से सद्गुण, सद्गुण से धन , धन से धर्म, धर्म से सुख की प्राप्ति होती है। ज्ञान प्राप्त कर परिवार समाज और राष्ट्र का कल्याण करना ही हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए। दयाशंकर पांडेय विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने का कौशल बताया। अधिक से अधिक अंक प्राप्त कर कैसे करें उस के टिप्स दिया। छात्रों में सूरज यादव, शिवम सिंह, अनुष्का यादव, आकृति, विवेक, सुष्मिता, प्राची आदि ने संबांधित किया। संचालन करुणेश मिश्र ने किया। अंत में वंदेमातरम व शांतिपाठ हुआ। इस मौके पर अरविंद राय ,दिनेश मिश्र ,गोविंद त्रिपाठी अखिलेश यादव, रामाज्ञा, विश्वजीत सहित विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
Post a Comment