जारी होगा सपा का घोषणा पत्र - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

जारी होगा सपा का घोषणा पत्र


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए हो रहे चुनाव में उतरे राजनीतिक दलों की ओर से अपने अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए गए हैं। प्रथम चरण के चुनाव प्रचार के बंद होने से चंद घंटे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भी अब अपना घोषणा पत्र जारी करने की याद आई है। जिसके चलते आज पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश में 18 वीं विधानसभा के गठन के लिए अपने उम्मीदवार उतारकर इलेक्शन लड़ रही समाजवादी पार्टी को भी भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपना घोषणा पत्र जारी कर दिए जाने के बाद अपने घोषणा पत्र को जारी करने की याद आ गई है। जिसके चलते समाजवादी पार्टी की ओर से आज अपराहन 3.30 बजे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपना घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पार्टी के अन्य नेताओं के साथ राजधानी लखनऊ में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य में सबसे पहले राष्ट्रीय लोकदल की ओर से अपना मेनिफेस्टो जारी किया गया था। उसके बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी का प्रतिज्ञा पत्र जारी किया था। मंगलवार की सवेरे ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से बहुप्रतीक्षित लोक संकल्प पत्र जारी किया गया था। 2 दिन बाद होने वाले पहले चरण के मतदान के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन के चंद घंटे पहले अब समाजवादी पार्टी को भी अपना घोषणा पत्र जारी करने की याद आ गई है।

No comments