पश्चिम बंगाल में पुरानी पेंशन बहाली लागू रखने के लिए दिया ममता को धन्यवाद: विजय कुमार बन्धु - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

पश्चिम बंगाल में पुरानी पेंशन बहाली लागू रखने के लिए दिया ममता को धन्यवाद: विजय कुमार बन्धु


लखनऊ। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री ममता बनर्जी के लखनऊ आगमन पर NMOPS राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंन्धु ने मुलाकात की और देश भर मे चल रहे पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन से अवगत कराया। पश्चिम बंगाल  में पुरानी पेंशन जारी रखने के लिए आभार व्यक्त किया साथ ही उ0प्र0 में पुरानी पेंशन की  बहाली व निजीकरण की समाप्ति के संदर्भ में ज्ञापन भी  सौंपा।
        
राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने बताया कि पूरे देश में एकमात्र राज्य पश्चिम बंगाल है जहां आज भी अनवरत पुरानी पेंशन जारी है जो पूरे देश के लिए के लिए एक नजीर है  पुरानी पेंशन केंद्रीय कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार और राज्य के शिक्षको  कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार दे सकती है यह संवैधानिक प्रक्रिया के अंतर्गत आता है उसी के तहत पश्चिम बंगाल में पुरानी पेंशन शिक्षकों कर्मचारियों को दी जा रही है।  उत्तर प्रदेश में भी प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी की तरफ से पुरानी पेंशन बहाली का वादा किया गया है जिसका सकारात्मक असर शिक्षकों कर्मचारियों में देखने को मिल रहा है लोगों में एक उम्मीद जगी है की उत्तर प्रदेश के शिक्षकों कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ आने वाले समय में मिलेगा।

No comments