कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी, मतदान कर्मी शत प्रतिशत चुनाव में मतदान अवश्य करें- अरुण सिंह यादव - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी, मतदान कर्मी शत प्रतिशत चुनाव में मतदान अवश्य करें- अरुण सिंह यादव

सेराज अहमद कुरैशी 


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सामान्य निर्वाचन 2022 विधानसभा चुनाव गोरखपुर के छठवे चरण में 3 मार्च को शत प्रतिशत  मतदाता अपने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के क्रम के राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा गोरखपुर द्वारा विभिन्न कार्यालयों में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अगले क्रम में निर्माण खण्ड-3 लोक निर्माण विभाग गोरखपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसकी अध्यक्षता मिनिस्टेरियल एसोशिएशन लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष अरुण सिंह यादव तथा संचालन पी डब्लू डी नियमित कर्मचारी संघ के मंत्री बृजेश श्रीवास्तव ने किया। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड-3  एस पी भारती ने सभी कर्मचारी अधिकारी को शपथ दिलाया  कि मतदान करना हम सभी का मौलिक अधिकार है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अपने मताधिकार का प्रयोग हम सभी को अवश्य करना है।इसी क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव महामंत्री अश्विनी कुमार श्रीवास्तव तथा मीडिया प्रभारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने मतदान ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से अपील किया कि अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में से अपना भाग संख्या व क्रम संख्या की जानकारी प्राप्त कर अपने वोटर कार्ड आधार कार्ड व निर्वाचन ड्यूटी प्रपत्र की छायाप्रति के साथ  20 फरवरी 2022 से गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रारंभ हुए मतदान प्रशिक्षण के समय ही अपने विधानसभा के आरओ से संपर्क कर के अपना वोट अवश्य डाल दें इसके साथ ही कर्मचारियों से अपील किया गया कि अपने मतदान के साथ साथ अपने परिवार का मतदान कराना भी सुनिश्चित करेंमतदाता जागरूकता अभियान में रूपेश कुमार श्रीवास्तव अमर नाथ यादव शब्बीर अली अनूप कुमार श्रीवास्तव जन्मेजय पाण्डेय नागेंद्र पाल अमर नाथ मिश्रा रामबड़ाई भास्कर सुनील यादव राजेश त्रिपाठी श्रीनाथ गुप्ता बिट्टू मद्धेसिया विजय कुमार शर्मा मुहम्मद आरिफ विनीता सिंह कृष्ण मोहन गुप्ता विजय शंकर पांडेय राजेश शुक्ला दिनेश सिंह राम करन इज़हार अली डॉ एस के विश्वकर्मा जय प्रकाश श्रीवास्तव रामधनी पासवान निसार अहमद चंद्र प्रकाश जय श्री राम राजेश शुक्ला रेनु श्रीवास्तव के पी चौधरी हर्षिता श्रीवास्तव रीता सिन्हा राजकुमार अर्जुन यादव राघव विंध्याचल बुद्धी सागर पांडेय अभिषेक सिंह विशाल तिवारी गुफरान खान वकील साहनी अंकित श्रीवास्तव धीरज संतोष मंगल प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments