यूपी में कांग्रेस को लगेगा एक और बड़ा झटका, समाजवादी पार्टी में वापसी कर सकते हैं राज बब्बर - ADAP News - अपना देश, अपना प्रदेश!

Header Ads

यूपी में कांग्रेस को लगेगा एक और बड़ा झटका, समाजवादी पार्टी में वापसी कर सकते हैं राज बब्बर

 पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जाने के बाद कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में एक और बड़ा झटका लगने जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अभिनेता राज बब्बर एक बार फिर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें हैं। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही वह सपा में घर वापसी करेंगे। 


सपा के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कू पर इशारा करते हुए लिखा कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष , पूर्व समाजवादी नेता, अभिनेता जल्दी ही समाजवादी होंगे।'' कांग्रेस प्रवक्ता ने जो तीन इशारे किए हैं वे सभी राज बब्बर की ओर संकेत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि राज बब्बर ने राजनीतिक करियर की शुरुआत जनता दल से की थी। 5 साल तक जनता दल के साथ रहने के बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। 1994 में सपा ने उन्हें राज्यसभा भेजा तो 2004 में सपा के टिकट पर ही जीतकर पहली बार लोकसभा पहुंचे। 2006 में उन्होंने सपा से नाता तोड़ लिया और करीब दो साल बाद 2008 में कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

No comments